Wednesday , 9 September 2026
Home अतुल्य उत्तराखंड पहाड़ों में पड़ रही कड़ाके की ठंड, जमने लगे नदी नाले
अतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़चमोली

पहाड़ों में पड़ रही कड़ाके की ठंड, जमने लगे नदी नाले

पहाड़ दिखने में जितने खूबसूरत होते है उतना ही मुश्किल यह की ठंड को छेलना होता है। पहाड़ों में लगातार ठंड बढ़ती ही जा रही है नदी नाले जमने की कगार पर है वही बद्रीनाथ धाम के निकट बहने वाली है ऋषि गंगा भी कड़ाके की ठंड के बीच जमती जा रही है। यहां झरने से बहने वाले पानी की बूंदे पाले के रूप में जम चुकी है शीतकाल में बद्री विशाल के कपाट बंद हो गए हैं बद्रीनाथ धाम में इन दिनों उत्तराखंड पुलिस के जवान बीकेटीसी के कर्मचारियों के साथ मास्टर प्लान के कार्य करने वाली कार्यदाई संस्थाओं के मजदूर कार्य कर रहे हैं सुबह शाम के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है हालांकि दोपहर में धूप खिलने के बाद थोड़ी राहत जरूर मिल रही है लेकिन सुबह और शाम बद्रीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है यहां तापमान- से भी नीचे पहुंच रहा है जिससे पानी भी जम रहा है।

बदरीनाथ धाम में बहने वाले झरने भी जम रहे हैं बद्रीनाथ धाम ही नहीं बल्कि नीति घाटी में भी इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है आने वाले दिनों में और भी पहाड़ों में ठंड बढ़ने की संभावना है पहाड़ों में लगातार ठंड बढ़ने से सबसे बड़ी दिक्कत है पानी जमने की होती है जिससे लोगों को परेशानियां भी होती हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में बढ़ा स्वाइन फ्लू और डेंगू का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

देहरादून जिले में स्वाइन फ्लू और डेंगू के मामले लगातार सामने आने...