Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ हरिद्वार UKPSC ने निकाली वैकेंसी, 12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई
हरिद्वारअतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

UKPSC ने निकाली वैकेंसी, 12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. क्योंकि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने समूह-ग भर्ती के तहत प्रदेश के 71 विभागों में कनिष्ठ सहायक के 445 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है. इन पदों के लिए 20 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता हैं. इन रिक्तियों की खास बात ये है कि इनके लिए 12वीं पास कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं.

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने जूनियर असिस्टेंट के पद पर भर्ती निकाली है. वे कैंडिडेट्स जो इन भर्तियों के लिए आवेदन करने की योग्यता और इच्छा रखते हों, वे आधिकारिक वेबसाइट से अप्लाई कर सकते हैं. उम्मीदवारों की आयु 18 से 42 वर्ष होनी चाहिए.

यूकेपीएससी के जूनियर असिस्टेंट पद पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा.डिटेल्स जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.आवेदन करने के लिए यूआर, उत्तराखंड ईडब्ल्यूएस, उत्तराखंड ओबीसी कैंडिडेट्स को 176.65 रुपये शुल्क देना होगा एससी, एसटी कैंडिडेट्स को 86.55 रुपये शुल्क भरना होगा और पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स को 26.25 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा.

यूकेपीएससी के जूनियर असिस्टेंट पद पर केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. इसके लिए कैंडिडेट्स को उत्तराखंड पीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है – psc.uk.gov.in यहां से आप इन पद के विषय में डिटेल में जानकारी भी हासिल कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स इस वेबसाइट पर जा सकते हैं – ukpsc.net.in

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...