मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव अब इस दुनिया में नहीं रहीं रहे, उनका निधन हो गया। उनको 10 अगस्त 2022 को जिम में वर्कआउट दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था। वह पिछले 41 दिन से वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे थे। राजू श्रीवास्तव की उम्र 58 साल की थी।
राजू श्रीवास्तव के मौत की खबर सामने आने के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई नम आंखों से अपने हास्य कलाकार को श्रद्धांजलि दे रहा है। उनके निधन पर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम बड़े नेताओं और फिल्म से जुड़े कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी
सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार, राजू श्रीवास्तव जी के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है। वे एक मंझे हुए कलाकार होने के साथ-साथ एक बेहद ज़िंदादिल इंसान भी थे। सामाजिक क्षेत्र में भी वे काफ़ी सक्रिय रहते थे। उनके शोकाकुल परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ।ॐ शान्ति!
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 21, 2022
हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि भगवान उनको अपने चरणों में स्थान दे और इस दुःख की घड़ी में परिवार को शक्ति प्रदान करे।
प्रसिद्ध हास्य अभिनेता श्री राजू श्रीवास्तव जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। pic.twitter.com/3wQxmOxIBU
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 21, 2022


Leave a comment