Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून कोरोना संक्रमित 5 जमाती मिले, देहरादून में भगत सिंह कॉलोनी और कारगी ग्रांट इलाके सील
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

कोरोना संक्रमित 5 जमाती मिले, देहरादून में भगत सिंह कॉलोनी और कारगी ग्रांट इलाके सील

देहरादून में तबलीगी जमात के 5 लोगों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। यहां जिलाधिकारी ने फौरन आदेश जारी कर भगत सिंह कॉलोनी और कारगी ग्रांट इलाके को सील कर दिया है। यहां बैरिकेड लगा दिए गए हैं और पुलिस लोगों को घर में रखने के लिए लगातार निगरानी कर रही है।

तबलीगी जमात के दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम ने पूरे देश में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ा दी है। देहरादून में घनी आबादी वाले भगत सिंह कॉलोनी एवं कारगी ग्रांट क्षेत्र को प्रशासन ने सील कर दिया है। दरअसल, निजामुद्दीन मरकज से लौटे जमात के 5 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया है। देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव के आदेश से यह तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इस इलाके के लोग क्षेत्र से बाहर नहीं आ पाएंगे। हालांकि आवश्यक सामानों की आपूर्ति पहले की तरह जारी रहेगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक भगत सिंह कॉलोनी और कारगी ग्रांट क्षेत्र में करीब 20 हजार लोग रहते हैं। आसपास के इलाके मिला दें तो यह आकंड़ा दोगुने से भी ज्यादा बैठता है।

 

 

ऐसे में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन को यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। प्रशासन को डर है कि जरा भी लापरवाही हुई तो दूसरे लोग भी इस संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। जिलाधिकारी के मुताबिक सामुदायिक निगरानी और जन जागरूकता एवं सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करने के लिए आदेश पारित करना अपरिहार्य हो गया है।

हालांकि लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उक्त क्षेत्रों में चिकित्सा संबंधी व्यवस्था मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा दैनिक उपभोग की आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति जिला पूर्ति अधिकारी देहरादून द्वारा की जाएगी।

इतना ही नहीं, जगह-जगह रात में ही सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया। पुलिस ने माइक से संदेश प्रसारित किया कि जो भी लोग घर से बाहर निकलकर लॉकडाउन का उल्लंघन करते पाए गए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जो भी शख्स घर से बाहर सड़क पर देखा गया, उसके खिलाफ प्रशासन सख्ती से पेश आएगा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि ऐक्शन और संक्रमण से बचने के लिए लोग अपने घरों में ही रहें।

पुलिस प्रशासन की ओर से मुनादी कराई गई है कि जिस भी परिवार को जरूरी चीजों की जरूरत हो, वे हेल्पलाइन पर संपर्क करें उन्हें सामान उनके घर पर प्रशासन की तरफ से पहुंचा दिया जाएगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...