Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड के पौड़ी और सात जिलों के लिए केंद्र से ‘खुशखबरी’
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़पौड़ी गढ़वाल

उत्तराखंड के पौड़ी और सात जिलों के लिए केंद्र से ‘खुशखबरी’

Ramesh pokhriyal contribution fighting against corona

देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। कई जिले रेड जोन में आए हैं, जहां कोरोना के ज्यादा मरीज मिले हैं। ऐसे में एक रिपोर्ट राहत प्रदान करती है। जी हां, देश 325 जिले ऐसे हैं जहां कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला है।

कोरोना वायरस पर अपडेट को लेकर रोजाना की जाने वाली केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुरुवार को एक राहत देने वाली जानकारी सामने आई। मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश के 325 जिलों में अब तक कोरोना का कोई केस सामने नहीं आया है। इतना ही नहीं, उन्होंने देश के उन 27 राज्यों की लिस्ट भी दी, जहां पिछले 14 दिनों में कोरोना से कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया है। यह दोनों अपडेट उत्तराखंड के लिए खुशखबरी की तरह है।

यह खबर कोरोना के खिलाफ लड़ाई को पूरी ताकत से लड़ने के लिए भी प्रोत्साहित करती है, जिससे ज्यादा से ज्यादा जिले ग्रीन जोन की लिस्ट में आ जाएं। केंद्र के ग्रीन जोन जिलों में ऐसे जिले हैं, जहां 28 दिन में कोरोना का कोई कंफर्म केस नहीं आया है।  खास बात यह है कि उत्तराखंड के सात जिले  ऐसे हैं जहां अभी तक कोरोना का कोई भी केस सामने नहीं आया है।

पढ़ें- देहरादून में नहीं मिलेगी कोई रियायत, 20 से कहां मिलेगी छूट जानिए

उत्तराखंड में कोरोना के अब तक 37 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 9 लोगों को छुट्टी भी मिल चुकी है। राज्य के लिए दो अच्छी खबरें आईं। पहला, पिछले दो दिनों में कोरोना का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। दूसरा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 325 ग्रीन जोन और 27 राज्यों की सूची में उत्तराखंड के कई जिले शामिल हैं। आइए एक-एक कर समझते हैं।

27 जिलों में उत्तराखंड का पौढ़ी गढ़वाल

देश के ऐसे जिले, जहां 14 दिनों में कोई नया केस नहीं आया है इनमें उत्तराखंड का पौड़ी गढ़वाल शामिल है। यूपी का पीलीभीत, बिहार का पटना, मध्य प्रदेश का शिवपुरी और हरियाणा का पानीपत जिला भी इसमें शामिल है। बताया जा रहा है कि इन जिलों में 20 अप्रैल के बाद सरकार की तरफ से कुछ छूट दी जाएगी।

325 जिले, जहां कोरोना का केस ही नहीं

देश ने कोरोना को हराने के लिए जंग छेड़ रखी है। महाराष्ट्र और दिल्ली कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। देश में कोरोना से 420 लोगों की मौत भी हो चुकी है। ऐसे में यह जानकारी राहत प्रदान करने वाली है कि भारत के 718 जिलों में से 325 जिले ऐसे हैं, जहां कोरोना का संक्रमण घुसपैठ नहीं कर पाया है। इन कोरोना फ्री जिलों में उत्तराखंड के भी सात जिले शामिल हैं- रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत। इन्हें ग्रीन जोन में रखा गया है।

पढ़ें: लॉकडाउन-2 पर केंद्र ने जारी की गाइडलाइन

इसके अलावा केंद्र सरकार ने बड़े संक्रमण वाले हॉट स्पॉट जिलों में देहरादून को रखा है। यह जिला रेड जोन में आता है। हॉटस्पॉट की श्रेणी में नैनीताल और ऊधम सिंह नगर आ रहे हैं। नॉन-हॉटस्पॉट जिलों में हरिद्वार, अल्मोड़ा और पौड़ी हैं। लेकिन पौड़ी में पिछले 14 दिन से कोई नया केस नहीं आया इसलिए केंद्र ने इसे छूट पाने वाले जिलों में शामिल किया है।

लॉकडाउन 2 में बढ़ी सख्ती, कोरोना रेड जोन देहरादून में पैरामिलिट्री तैनात

जानिए 3 मई तक आपको क्या-क्या करना है

गृह मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे सभी सार्वजनिक स्थलों और वर्क प्लेसेज पर फेस मास्क जरूर पहनें। सोशल डिस्टैंसिंग का पालन किया जाए। पांच से अधिक लोग सार्वजनिक स्थानों पर जमा न हों। सार्वजनिक स्थानों पर थूकें नहीं और शराब, गुटखा की बिक्री को सख्ती से प्रतिबंधित किया जाए। कार्यस्थलों पर टेंपरेचर स्क्रीनिंग की जाए और सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया जाए। बुजुर्ग और रोगग्रस्त व्यक्ति तथा छोटे बच्चों के माता-पिता को घर से कार्य करने को प्रोत्साहित किया जाए। प्राइवेट और सरकारी, दोनों क्षेत्रों के कर्मचारियों के लिए आरोग्य सेतु एप के प्रयोग को बढ़ावा दिया जाए।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...