Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून 20 अप्रैल से पहले उत्तराखंड के लिए गुड न्यूज! कोरोना की रफ्तार फिर ‘थमी’, छूट में होगा फायदा
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

20 अप्रैल से पहले उत्तराखंड के लिए गुड न्यूज! कोरोना की रफ्तार फिर ‘थमी’, छूट में होगा फायदा

20 अप्रैल से गांवों और खेती-किसानी से जुड़ी सेवाएं और कुछ उद्योग शुरू हो जाएंगे। कई दफ्तर काम करने लगेंगे लेकिन सब कुछ सामाजिक दूरी बनाते हुए होगा। उन इलाकों में सख्ती बनी रहेगी जहां से कोरोना के मामले आते जा रहे हैं। ऐसे में उत्तराखंड से अच्छे संकेत मिले हैं।

लॉकडाउन का दूसरा फेज चल रहा है और 20 अप्रैल से उन इलाकों में कुछ छूट देने की घोषणा की गई है, जहां कोरोना के नए मामले सामने नहीं आ रहे हैं। इससे पहले उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर आई है। गुरुवार को आई राज्य सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में लगातार दूसरे दिन कोरोना पॉजिटिव का कोई भी मरीज नहीं मिला है। इससे पहले मंगलवार को कोरोना के दो मरीज मिले थे और राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 37 हो गई थी।

उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम कोविड-19 के मुताबिक 16 अप्रैल को शाम 6 बजे तक प्रदेश में कुल केस 37 हैं और इलाज होकर डिस्चार्ज हुए लोगों की संख्या 9 है। गुरुवार को कोविड-19 के 186 सैंपल निगेटिव पाए गए। अबतक कुल 2593 सैंपल्स की जांच हो चुकी है। अभी 346 सैंपल्स की रिपोर्ट मिलनी बाकी है।

पढ़ें: बनभूलपुरा के बवालियों पर बड़ी कार्रवाई, 200 के खिलाफ केस दर्ज

कुल 450 लोगों को अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि अपने-अपने घरों में क्वारंटीन किए गए लोगों की संख्या 62,425 है। 1898 लोग संस्थागत रूप से क्वारंटीन हैं। बताया जा रहा है कि स्थानीय प्रशासन कोविड19 पर कंट्रोल का जमीनी जायजा लेकर जो रिपोर्ट दे रहा है, उसी के आधार पर गतिविधियां धीरे-धीरे शुरू की जाएंगी।

कहां, कैसी छूट समझिए

दरअसल, राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण के हिसाब से प्रदेश को तीन जोन में बांट दिया है। ये जोन रेड, ऑरेंज और ग्रीन रखे गए हैं। रेड जोन में ऐसे जिले शामिल किए गए हैं, जिनमें 18 या उससे अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। ऑरेंज जोन में उन जिलों को रखा गया, जहां एक से 17 तक कोरोना पॉजिटिव मामले मिले हैं। इसके अलावा जहां कोई कोरोना पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है, उन जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है। इन जोन के हिसाब से ही जिलों को लॉकडाउन में रियायत दी जाएगी।

ग्रीन जोन जिले –  बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, चंपावत और पिथौरागढ़।

लाभ – इन जिलों में ऐसी ही स्थिति बनी रहती है तो आगे यहां कई तरह की गतिविधियों में छूट दी जा सकती है।

ऑरेंज जोन  जिले – हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी और अल्मोड़ा।

लाभ – 20 अप्रैल तक इन जिलों में ऐसी ही स्थिति बनी रहती है इन जिलों में कुछ गतिविधियों में आंशिक छूट दी जा सकती है।

रेड जोन जिले – देहरादून

लाभ – किसी भी तरह की रियायत नहीं मिलेगी। लॉकडाउन दो में सख्ती बरती जाएगी।

पढ़ेंः 20 से किन जिलों में मिलने वाली है छूट, यहां जानिए

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...