Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ धामी सरकार ने दिया कर्मचारियों को तोहफा, बढ़ाया मंहगाई भत्ता
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

धामी सरकार ने दिया कर्मचारियों को तोहफा, बढ़ाया मंहगाई भत्ता

– राज्य सरकार ने सार्वजनिक उपक्रमों, निगमों के कर्मचारियों का रुका हुआ महंगाई भत्ता बढ़ाया
– पांचवा एवं छठवां वेतनमान आहरित कर रहे कर्मचारियों के साथ ही सातवां पुनरीक्षित वेतमान आहरित कर रहे कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

राज्य सरकार ने सार्वजनिक उपक्रमों एवं निगमों के प्रशासनिक विभागों में कार्यरत कर्मचारियों का रुका हुआ महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है।

सचिव विनय शंकर पाण्डेय की ओर से जारी आदेशों का लाभ पांचवा एवं छठवां वेतनमान आहरित कर रहे कर्मचारियों के साथ ही सातवां पुनरीक्षित वेतमान आहरित कर रहे कर्मचारियों को मिलेगा। कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ 1 जुलाई 2022 एवं 1 जनवरी 2023 से मिलेगा।

सातवां पुनरीक्षित वेतनमान आहरित कर रहे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत किया गया है।
पांचवां एवं छठवां वेतनमान आहरित कर रहे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 212 प्रतिशत से 221 प्रतिशत एवं 396 प्रतिशत से बढ़ाकर 412 प्रतिशत क्रमशः किया गया है।

साथ ही छठवां वेतनमान ले रहे जिन कर्मचारियों को 1 जुलाई 2022 से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, उनका भत्ता 203 प्रतिशत से बढ़ाकर 212 प्रतिशत किया गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...