Home उत्तराखंड न्यूज़ बारिश से दून का मौसम हुआ सुहावना
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

बारिश से दून का मौसम हुआ सुहावना

मसूरी घूमने आए एक पर्यटक ने कहा कि वे तो गर्मी से भागकर यहां आए थे और ये बारिश का मौसम तो उनके लिए बोनस जैसा है। उन्होंने कहा कि मसूरी में ठंड का अहसास हो रहा है, जबकि मैदानी इलाकों में लोगों का गर्मी से हाल बेहाल है।

प्रदेश की राजधानी देहरादून व मसूरी में मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह हल्की बारिश ने तापमान में गिरावट आ गई है। जिससे गर्मी से परेशान स्थानीय लोगों  राहत की सांस ली। उधर मसूरी में भी बारिश से पर्यटकों को बड़ी राहत मिली। ठंडी हवाओं और रिमझिम फुहारों ने पहाड़ों की रानी को और भी हसीन बना दिया है। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया, जिससे स्थानीय बाजारों और प्रमुख दर्शनीय स्थलों पर पर्यटकों की चहल-पहल बढ़ गई।

जहां रविवार सुबह हुई बारिश से देहरादून के लोगों को गर्मी से राहत मिली। वही बारिश के बाद मसूरी मालरोड, गन हिल और लाल टिब्बा जैसे इलाकों में लोग मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए। पर्यटक गरम चाय का आनंद लेते हुए पहाड़ी नजारों को कैमरे में कैद करते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही हल्की बारिश और ठंडी हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है। इससे गर्मी से और राहत मिलने की संभावना है।

बता दें कि प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। बीते दिनों प्रदेश के पहाड़ी जिलों में बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हालांकि बारिश होने से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से निजात मिली है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तराखंड रोडवेज हड़ताल: वार्ता विफल, शुक्रवार से प्रदेशभर में बसों का चक्का जाम

उत्तराखंड में रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़...

घने देवदार के जंगलों के बीच विराजमान भगवान जगन्नाथ जी!

उत्तरकाशी की शांत वादियों में देवदार के ऊँचे वृक्षों के बीच स्थित...