इस अवसर पर डाॅ. रावत ने कहा कि उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में तीन दिनों में लगभग 56 करोड़ धनराशि की लागत की विभिन्न योजना का भूूमि पूजन व शिलान्यास किये हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा वन नेशन वन राशन कार्ड बना बनाये जा रहे है, जो गांव-गांव में वितरित किये जा रहे हैं। इस स्मार्ट कार्ड के बन जाने से देशभर में कहीं भी राशन खरीद सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी विधान सभा क्षेत्र में लगभग 70 हजार लोगों को उज्जवला गैस कनेक्शन दिये गये हैं।
डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कि खिर्सू ब्लाॅक का कोई भी राजस्व गांव बिना सड़क के नहीं है। उन्होंने चैबट्टा में टैक्सी पार्किंग के लिए स्थान चिन्ह्ति कर पार्किंग तथा शौचालय बनाये जाने की बात कही। उनकी विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत 1950 से 2017 तक 67 सालों में 1100 कि.मी. सड़क बनी थी, जबकि साढ़े तीन साल में 513 कि.मी. सड़क बनाई गई हैं।
खिर्सू ब्लाॅक के पास मंदिर के पीछे भी श्रद्धालुओं के बैठने के लिए टीन शैड बनाया जायेगा। बुआखाल से खिर्सू तक डबल लेन सड़क बनाई जायेगी, जिसके दोनों ओर स्ट्रीट लाइट लगाई जायेगीं। पौड़ी-खिर्सू-उल्खागड़ी-देवलगड़-धरीदेवी-कमलेश्वर को पर्यटन सर्किट के रूप बनाने की बात कही।
धारीदेवी मंदिर के लिए लगभग 32 करोड़ की धनराशि देकर मंदिर तैयार कर दिया गया है। खिर्सू में बनने वाला गेट पहाड़ी शैली से बनाया जायेगा तथा उसके समीप पार्क एवं ओपन जिम भी बनाया जायेगा। खिर्सू में जो स्टेडियम बनाया जा रहा है उसमें लगभग 5 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी साथ ही हेलीकाप्टर उतारने की जगह भी होगी।
खिर्सू में लगभग 1 करोड़ 26 लाख की धनराशि से बासा-2 बनाया जा रहा है। खिर्सू में 50-100 नाली जमीन मिल जाय तो पाबौं की तर्ज पर एक प्राइवेट कान्वेंट आवासीय स्कूल खोलने तथा डेरी सेन्टर खोलने की योजना है। इसके लिए उन्होने ग्रामीणों को भूमि तलाशने को कहा। जबकि उन्होंने गांव के भीतर संपर्क सड़क हेतु अगले वित्तीय वर्ष से विधायक निधि से 2 करोड की धनराशि देने की बात कही।




Leave a comment