Home उत्तराखंड न्यूज़ पौड़ी गढ़वाल डाॅ. धन सिंह रावत ने किया अनेक योजनाओं का एलान, 32 करोड़ की लागत से बना धारीदेवी मंदिर
पौड़ी गढ़वाल

डाॅ. धन सिंह रावत ने किया अनेक योजनाओं का एलान, 32 करोड़ की लागत से बना धारीदेवी मंदिर

उत्तराखंड के उच्च शिक्षा, सहकारिता, प्रोटोकाल एवं दुग्ध विकास तथा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ. धन सिंह रावत ने अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के अन्तर्गत धारखोला व बुुदेशू में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के अतंर्गत पी.बी.सी. राशन कार्डो का वितरण किया। वहीं राज्य योजना के अंतर्गत विकासखंड खिर्सू के चोरकंड़ी गांव हेतु मोटर मार्ग के प्रथम चरण के अंतर्गत 2.10 कि.मी. की लंबाई के नवनिर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके बाद उच्च शिक्षा मंत्री ने पर्यटन नगरी खिर्सू में गेट का भूमि पूजन व शिलान्यास किया।

इस अवसर पर डाॅ. रावत ने कहा कि उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में तीन दिनों में लगभग 56 करोड़ धनराशि की लागत की विभिन्न योजना का भूूमि पूजन व शिलान्यास किये हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा वन नेशन वन राशन कार्ड बना बनाये जा रहे है, जो गांव-गांव में वितरित किये जा रहे हैं। इस स्मार्ट कार्ड के बन जाने से देशभर में कहीं भी राशन खरीद सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी विधान सभा क्षेत्र में लगभग 70 हजार लोगों को उज्जवला गैस कनेक्शन दिये गये हैं।

डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कि खिर्सू ब्लाॅक का कोई भी राजस्व गांव बिना सड़क के नहीं है। उन्होंने चैबट्टा में टैक्सी पार्किंग के लिए स्थान चिन्ह्ति कर पार्किंग तथा शौचालय बनाये जाने की बात कही। उनकी विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत 1950 से 2017 तक 67 सालों में 1100 कि.मी. सड़क बनी थी, जबकि साढ़े तीन साल में 513 कि.मी. सड़क बनाई गई हैं।

खिर्सू ब्लाॅक के पास मंदिर के पीछे भी श्रद्धालुओं के बैठने के लिए टीन शैड बनाया जायेगा। बुआखाल से खिर्सू तक डबल लेन सड़क बनाई जायेगी, जिसके दोनों ओर स्ट्रीट लाइट लगाई जायेगीं। पौड़ी-खिर्सू-उल्खागड़ी-देवलगड़-धरीदेवी-कमलेश्वर को पर्यटन सर्किट के रूप बनाने की बात कही।

धारीदेवी मंदिर के लिए लगभग 32 करोड़ की धनराशि देकर मंदिर तैयार कर दिया गया है। खिर्सू में बनने वाला गेट पहाड़ी शैली से बनाया जायेगा तथा उसके समीप पार्क एवं ओपन जिम भी बनाया जायेगा। खिर्सू में जो स्टेडियम बनाया जा रहा है उसमें लगभग 5 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी साथ ही हेलीकाप्टर उतारने की जगह भी होगी।

खिर्सू में लगभग 1 करोड़ 26 लाख की धनराशि से बासा-2 बनाया जा रहा है। खिर्सू में 50-100 नाली जमीन मिल जाय तो पाबौं की तर्ज पर एक प्राइवेट कान्वेंट आवासीय स्कूल खोलने तथा डेरी सेन्टर खोलने की योजना है। इसके लिए उन्होने ग्रामीणों को भूमि तलाशने को कहा। जबकि उन्होंने गांव के भीतर संपर्क सड़क हेतु अगले वित्तीय वर्ष से विधायक निधि से 2 करोड की धनराशि देने की बात कही।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पौड़ी में ARTO की बड़ी कार्रवाई, ऐप से बुक की बाइक तो खुली पोल; दो निजी बाइकें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऐप आधारित राइड सर्विस के जरिए निजी...

श्रीनगर के तरुली गांव में गुलदार का हमला, घास लेने जंगल गई 48 वर्षीय महिला की मौत

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक और दर्दनाक...

पाबौ में मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल बने राजेंद्र चमोली, सात तालाबों में कर रहे उत्पादन

जिले के पाबौ विकासखंड के बिडोली गांव निवासी राजेंद्र चमोली ने मछली...

कोटद्वार में SBI शाखा प्रबंधक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में लटका मिला शव

पौड़ी गढ़वाल के धुमाकोट में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा के...