Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून हर्षाेल्लास से मनाया ईद-उल-फितर का त्योहार
देहरादूनअतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़नैनीताल

हर्षाेल्लास से मनाया ईद-उल-फितर का त्योहार

ईद की नमाज अदा की गई। मस्जिदों, ईदगाहों और खुली जगहों पर सुबह से ही नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। लोगों ने अल्लाह से अमन-शांति और खुशहाली की दुआ मांगी. नमाज के बाद सभी ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।

उत्तराखंड समेत राज्य के कई शहरों में सोमवार को ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। नैनीताल के रामनगर में ईद की नमाज अदा की गई। मस्जिदों, ईदगाहों और खुली जगहों पर सुबह से ही नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। लोगों ने अल्लाह से अमन-शांति और खुशहाली की दुआ मांगी. नमाज के बाद सभी ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में रौनक दिखने लगी थी। लोग नए कपड़े पहनकर परिवार के साथ नमाज अदा करने पहुंचे। नैनीताल जिले की अलग अलग क्षेत्रों में स्थित प्रमुख मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने ईद की नमाज अदा की। नैनीताल नगर में भी मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों का हुजूम उमड़ा. बच्चों और बुजुर्गों में खासा उत्साह देखा गया।
ईद को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे,संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात है। जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया गया और हर गतिविधि पर नजर रखी गई। शहरों में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ईद की नमाज के बाद मस्जिद के इमाम ने सभी को ईद की मुबारकबाद दी और अमन-चौन की दुआ मांगी। उन्होंने कहा कि यह त्योहार भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है,उन्होंने समाज में एकता और शांति बनाए रखने की अपील की।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...