Tuesday , 15 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ लाखों के नकली अंग्रेजी शराब के खाली पव्वे, जाली मोनोग्राम बरामद,एक दबोचा
उत्तराखंड न्यूज़क्राइमदेहरादून

लाखों के नकली अंग्रेजी शराब के खाली पव्वे, जाली मोनोग्राम बरामद,एक दबोचा

देहरादून। राजधानी में नकली शराब पर कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग की टीम ने हरियाणा से शराब लाकर उसे उत्तराखंड के लोगो लगे पव्वो में भरकर बेचने वाले एक व्यक्ति को रायपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। जिसके पास से करीब डेढ़ लाख रुपए की अंग्रेजी शराब के खाली पव्वे और उत्तराखंड शराब के जाली मोनोग्राम बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति सहारनपुर का रहने वाला है और पिछले कुछ समय से एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर हरियाणा से शराब लाकर देहरादून में दूसरी बोतल में भरने के बाद उत्तराखंड के लोगों लगाकर बेचने का काम करता था और आज भी देहरादून में शराब लाकर बेचने की फिराक में था।
लेकिन आबकारी विभाग की टीम ने इस व्यक्ति को रायपुर क्षेत्र से अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। ये व्यक्ति जिस कार में शराब ला रहा था उस कार पर एडवोकेट का एक स्टीकर भी लगा हुआ है जबकि यह गाड़ी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर आरटीओ में पंजीकृत है।
आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग सख्ती से लगातार नियमित कार्रवाई कर रहा है और आज भी एक गोपनीय सूचना के आधार पर अवैध रूप से शराब का काम करने वाले सहारनपुर निवासी विकास नाम के व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई है जिसके पास से उत्तराखंड की शराब पर लगने वाले लोगो के साथ खाली पव्वे भी बरामद किए गए हैं। जिनमें यह व्यक्ति हरियाणा से शराब लाकर भरकर बेचा करता था।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles