Friday , 4 September 2026
Home ताज़ा ख़बर ‘पंचायत सीज़न 4’ का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज
ताज़ा ख़बरदेश-विदेश

‘पंचायत सीज़न 4’ का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज

प्राइम वीडियो ने वेब सीरीज़ पंचायत सीज़न 4 का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज कर दिया है। यह खास टीज़र विश्व श्रृव्य दृश्य विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) में रिलीज किया गया, जिसने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह और उत्सुकता जगा दी है।

“द मेकिंग ऑफ पंचायत -ग्रासरूट स्टोरीटेलिंग” पर एक दिलचस्प पैनल डिस्कशन ने दर्शकों को शो की रचनात्मक यात्रा के पीछे की झलक दी। इस बातचीत के दौरान यह बताया गया कि कैसे पंचायत जैसी सीरीज़ ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। चर्चा के अंत में सीज़न 4 का फर्स्ट लुक टीज़र खासतौर पर लॉन्च किया गया, जिसे देखकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह और इंतज़ार की लहर दौड़ गई है।

द वायरल फीवर द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘पंचायत 4’ को दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार ने मिलकर बनाया है। इसकी कहानी चंदन कुमार ने लिखी है और निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा एवं अक्षत विजयवर्गीय ने किया है। इस नई सीज़न में वही पुराना पसंदीदा कास्ट वापसी कर रहा है, जिसमें जितेन्द्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा का नाम शामिल है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles