Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून भोले के जयकारों से गूंज रहे शिवालय, मंदिरों में सामाजिक दूरी बनाकर दर्शन कर रहे श्रद्धालु
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

भोले के जयकारों से गूंज रहे शिवालय, मंदिरों में सामाजिक दूरी बनाकर दर्शन कर रहे श्रद्धालु

आज का सोमवार बेहद खास है। आज पवित्र श्रावण मास का पहला सोमवार है। भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए घरों और मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ है। कोरोना की वजह से कांवड़ यात्रा को कैंसल कर दिया है। दूसरे साल भी कांवड़ यात्रा स्थगित होने पर दक्ष की नगरी, हरकी पैड़ी और बाजार कांवड़ियों से दूसरे साल भी वीरान रहे। सीमा पर कड़ी चौकसी है।

सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है। सावन के पहले सोमवार को आज शिवालयों में हर हर महादेव का उद्घोष गूंज रहा है। तड़के से ही शिव मंदिरों में भारी भीड़ है। लोग भगवान का जलाभिषेक कर रहे हैं। कोरोना के कारण लगी पाबंदियों के कारण कांवड़ियों पर रोक है। लोग सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

देवभूमि उत्तराखंड में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। हरिद्वार के “दक्ष महादेव मंदिर” से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। यहां भोलेनाथ की पूजा के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगी हुई है। सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ दिख रही है। इस दौरान कोरोना नियमों का भी पालन किया जा रहा है। लोग मास्क पहने दिख रहे हैं।

Image

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर श्रावण मास के प्रथम सोमवार की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों के लिए कामना की है कि भोले बाबा सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।

दूध, जल से अभिषेक के साथ ही शिवभक्त बेल पत्र समेत अन्य चीजें भोलेनाथ को अर्पित कर रहे हैं। कोरोना के खतरे को देखते हुए मंदिर के आसपास विशेष व्यवस्था की गई है। लोग मास्क पहनें और दर्शन के दौरान सामाजिक दूरी का पालन करें, इसकी कोशिश की जा रही है।

Image

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...