Saturday , 5 September 2026
Home देश-विदेश उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त
देश-विदेश

उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त

उत्तराखंड की पू्र्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य की सक्रिय राजनीति में वापसी हो गई है। उन्हें भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आगरा से आने वाली बेबी रानी मौर्य की नियुक्ति को यूपी चुनाव को देखते हुए अहम माना जा रहा है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह नियुक्ति की है। इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

इस बात के पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि बेबी रानी मौर्य को पार्टी एक बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। 3 साल 12 दिन तक उत्तराखंड की राज्यपाल रहीं बेबी रानी मौर्य ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद 8 सितंबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बेबी रानी मौर्य ने 26 अगस्त, 2018 में उत्तराखंड के सातवें राज्यपाल के तौर पर पदभार संभाला था। वह राज्य की दूसरी महिला गवर्नर थीं।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles