Home देश-विदेश अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि की संदिग्ध हालात में मौत, आनंद गिरि समेत तीन शिष्यों को हिरासत में लिया गया
देश-विदेश

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि की संदिग्ध हालात में मौत, आनंद गिरि समेत तीन शिष्यों को हिरासत में लिया गया

प्रयागराज के आईजी केपी सिंह के मुताबिक, 'हमें आश्रम से फोन आया कि महाराज फंदे से लटक गए हैं। जब हम यहां आए तो देखा कि नरेंद्र गिरि के देह जमीन पर थी, रस्सी पंखे में फंसी हुई थी और उनकी मृत्यु हो चुकी थी।' 'महंत ने एक बहुत विस्तृत सुसाइड नोट लिखा है, जहां उन्होंने अपना सामान सूचीबद्ध किया है। जो संबंधित लोगों को देना है, इसमें उनका वसीयतनामा भी है।'

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का निधन हो गया है। प्रयागराज में उनका शव अल्लापुर में बाघम्बरी गद्दी मठ के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस को शव के पास से सूइसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने एक शिष्य से प्रताड़ित होने की बात लिखी है। पुलिस अभी इसे सुसाइड का मामला मान रही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम से मौत की वजह साफ होगी। जांच में जुटी पुलिस ने मठ बाघम्बरी गद्दी के मुख्य गेट और भीतर लगे अलग अलग सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच और शिष्यों से पूछताछ शुरू की है। इस बीच, उत्तराखंड पुलिस ने हरिद्वार में आनंद गिरि को हिरासत में ले लिया है। वहीं प्रयागराज में भी नरेंद्र गिरि के दो शिष्यों को गिरफ्तार किया गया है।

 प्रयागराज के आईजी केपी सिंह के मुताबिक, ‘हमें आश्रम से फोन आया कि महाराज फंदे से लटक गए हैं। जब हम यहां आए तो देखा कि नरेंद्र गिरि के देह जमीन पर थी, रस्सी पंखे में फंसी हुई थी और उनकी मृत्यु हो चुकी थी।’ उन्होंने बताया कि ‘महंत ने एक बहुत विस्तृत सुसाइड नोट लिखा है, जहां उन्होंने अपना सामान सूचीबद्ध किया है। जो संबंधित लोगों को देना है, इसमें उनका वसीयतनामा भी है।’

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध परीस्थितियों में हुई मौत के बाद से संत समाज में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि जी का देहावसान अत्यंत दुखद है। आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति समर्पित रहते हुए उन्होंने संत समाज की अनेक धाराओं को एक साथ जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई। प्रभु उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। ऊं शांति!’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मंहत नरेंद्र गिरि के निधन पर गहरा शोक व्यक्ति किया है। उन्होंने कहा कि ‘अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि जी का ब्रह्मलीन होना आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल अनुयायियों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ऊं शांति!’

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद’ के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ‘अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष परम पूज्य महंत नरेंद्र गिरि जी महाराज के असामयिक निधन की सूचना से स्तब्ध हूं। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें एवं उनके शिष्य एवं स्नेही जनों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें।’

देश के अन्य नेताओं ने भी मंहत नरेंद्र गिरि के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

पीएम मोदी 22 अक्टूबर को आएंगे केदारनाथ, 4 साल बाद 7वीं बार करेंगे बाबा के दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम आएंगे।...