Home देश-विदेश 3 मई के बाद भी लॉकडाउन बढ़ने वाला है! गृह मंत्रालय का इशारा समझिए
देश-विदेश

3 मई के बाद भी लॉकडाउन बढ़ने वाला है! गृह मंत्रालय का इशारा समझिए

केंद्र सरकार की तरफ से दो खबरें आई हैं। पहली तो प्रवासी कामगारों के लिए राहत भरी खबर है। अब उनके राज्य की सरकार उन्हें बसों के जरिए कुछ शर्तों का पालन करते हुए घर ले जा सकती है। दूसरी महत्वपूर्ण बात यह है कि सरकार ने स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि लॉकडाउन खत्म नहीं होने जा रहा है। आइए विस्तार से समझते हैं....

3 मई के बाद लॉकडाउन बढ़ेगा या नहीं? सीधे तौर पर भले ही इस सवाल का जवाब न मिला हो पर गृह मंत्रालय के एक ट्वीट से इस बात के संकेत जरूर मिल गए हैं कि कई जिलों में पर्याप्त ढील के साथ लॉकडाउन आगे बढ़ेगा। शायद यही वजह है कि सरकार ने देश के कोने-कोने में फंसे प्रवासी मजदूरों, छात्रों, पर्यटकों की आवाजाही को भी मंजूरी दे दी है। हालांकि इसके साथ कुछ शर्तें भी हैं। केंद्र के इस फैसले से उत्तराखंड के उन हजारों लोगों को भी लाभ होगा जो लॉकडाउन में दूसरे राज्यों में फंसे हुए हैं।

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने एक आदेश में कहा है कि फंसे हुए लोगों को ले जाने के लिए बसों का इस्तेमाल किया जाएगा और इन वाहनों को सैनिटाइज किया जाएगा तथा बस में सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। मुंबई, दिल्ली, सूरत, हैदराबाद समेत देश के कई शहरों में दूसरों राज्यों के कामगार फंसे हुए हैं और अपने गृह नगर जाने के लिए परिवहन व्यवस्था की मांग करते हुए प्रदर्शन भी कर चुके हैं।

उधर, सरकार ने बुधवार को साफ कहा कि देशभर में लागू लॉकडाउन के कारण कोरोना वायरस को नियंत्रित करने में काफी सफलता मिली है, इसलिए 4 मई से कई जिलों में पर्याप्त ढील दी जाएगी। आपको बता दें कि कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार सुबह तक देशभर में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 32 हजार के आंकड़े को पार कर गई है।

देशभर में फंसे उत्तराखंडी लौट सकेंगें घर, पढ़ें पूरी खबर

गृह मंत्रालय ने कहा है कि तीन मई तक सख्ती से लॉकडाउन लागू करने की जरूरत है ताकि संक्रमण काबू करने को लेकर जो सफलता मिली है उस पर पानी न फिर जाए। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को सबसे पहले लॉकडाउन की घोषणा की थी। बाद में हालात को देखते हुए इसे 3 मई तक बढ़ा दिया गया।

समझिए लॉकडाउन बढ़ने के संकेत क्या हैं
दरअसल, बुधवार को गृह मंत्रालय की प्रवक्ता ने ट्वीट कर कहा कि देश में लॉकडाउन के हालात पर की गई व्यापक समीक्षा बैठक में पाया कि इससे काफी सफलता मिली है और सुधार हुआ है। गृह मंत्रालय की प्रवक्ता ने ट्वीट किया, ‘कोविड-19 को काबू करने संबंधी नए दिशानिर्देश चार मई से लागू होंगे, जिसमें कई जिलों को काफी ढील दी जाएगी। अगले कुछ दिनों में इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।’

उधर, केंद्र सरकार की तरफ से इशारा मिलने से पहले पंजाब सरकार ने लॉकडाउन को दो हफ्ते के लिए बढ़ाने की घोषणा कर दी। पश्चिम बंगाल में भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि विशेषज्ञों और डॉक्टरों का मानना है कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए पाबंदियां मई के अंत तक लागू रहनी चाहिए। उन्होंने कुछ छूट की भी घोषणा की है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव सात मई तक लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा कर चुके हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

पीएम मोदी 22 अक्टूबर को आएंगे केदारनाथ, 4 साल बाद 7वीं बार करेंगे बाबा के दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम आएंगे।...