ई-रैबार : NTRO के पूर्व चीफ आलोक जोशी बोले, तकनीक का इस्तेमाल बदल सकता है उत्तराखंड की तस्वीर

ई-रैबार : NTRO के पूर्व चीफ आलोक जोशी बोले, तकनीक का इस्तेमाल बदल सकता है उत्तराखंड की तस्वीर

हिल मेल की ई-रैबार पहल में बुधवार 29 अप्रैल को उत्तराखंड में टेक्नोलॉजी का भविष्य और लॉकडाउन के बाद रोजगार के क्षेत्र पर चर्चा गई है। एनटीआरओ और रॉ के पूर्व प्रमुख आलोक जोशी ने तकनीक के इस्तेमाल को लेकर महत्वपूर्ण बातें रखीं।

एनटीआरओ और रॉ के पूर्व प्रमुख आलोक जोशी ने हिल-मेल ई-रैबार लाइव चर्चा के सिलसिले को बुधवार को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में एक दिन पहले बागवानी और क्लस्टर खेती के बारे में जो बात की गई है, अगर उसमें तकनीक का प्रभावी इस्तेमाल किया जाए तो बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के उत्पादों की ब्रांड पहचान होना जरूरी है। मार्केटिंग को बेहतर तरीके से करना होगा। लोगों को पता रहे कि सरकार की नीतियां क्या हैं, बाजार की परिस्थितियां पता होनी चाहिए और इसमें इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक बेहतरीन जरिया है। इसे बढ़ावा दिया जाए तो काफी चीजें आसान हो सकती हैं। इसके लिए आईटी का इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत होना चाहिए तभी हम कनेक्टिविटी लोगों को दे पाएंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले रैबार में भी मैंने कहा था कि उत्तराखंड जैसे प्रदेश में ड्रोन की टेक्नोलॉजी का उपयोग बहुत ज्यादा होना चाहिए क्योंकि यहां का इलाका ऐसा है, जहां पहुंच होना बड़ा मसला है। देहरादून में ड्रोन एप्लीकेशन रिसर्च सेंटर बनाया गया है। जोशी ने कहा कि मुझे यह देखकर अच्छा लगा कि उत्तराखंड पुलिस ने लॉकडाउन की अवधि के दौरान उसका बहुत बढ़िया इस्तेमाल किया है। उससे आगे बढ़कर देखें तो ड्रोन का इस्तेमाल किया जा सकता है।

 

आलोक जोशी ने कहा कि हमें इस बात को समझना होगा कि हम गवर्नेंस की जो भी एक्टिविटी कर रहे हों, यह देखना होगा कि टेक्नोलॉजी का किस तरह प्रयोग कर सकते हैं। अगर हम हेल्थ सेक्टर की बात करें तो उत्तराखंड में आज के समय में टेली मेडिसिन सेवा लोगों को आश्वस्त कर सकती है कि राज्य के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचने की हममें क्षमता है। उन्होंने कहा कि बात होती है कि लोग वापस उत्तराखंड क्यों नहीं आ रहे हैं, इसकी एक बड़ी वजह सुदूर क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का न होना है। मेरा खुद का एक अनुभव है कि लोग यही कहते हैं कि हम अगर जाएं और मेडिकल सुविधा नहीं मिलती है तो हमें देहरादून या दिल्ली पलायन करने के अलावा दूसरा विकल्प नहीं होगा।

Please accept YouTube cookies to play this video. By accepting you will be accessing content from YouTube, a service provided by an external third party.

YouTube privacy policy

If you accept this notice, your choice will be saved and the page will refresh.

एनटीआरओ के पूर्व प्रमुख ने कहा कि टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ाकर ही प्रवासी लोगों को आश्वस्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मुझे पता चला है कि देहरादून से टेली-मेडिसिन का एक प्रोग्राम शुरू हुआ है लेकिन इस चीज को और विकसित करना होगा। टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this