एचएएल को एलएंडटी से हल्के लड़ाकू विमान एमके1ए के लिए विंग असेंबली का पहला सेट प्राप्त

एचएएल को एलएंडटी से हल्के लड़ाकू विमान एमके1ए के लिए विंग असेंबली का पहला सेट प्राप्त

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को आज एलसीए (लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट) तेजस एमके1ए कार्यक्रम के लिए लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) द्वारा निर्मित विंग असेंबली का पहला सेट प्राप्त हुआ।

यह माइलस्टोन तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित एलएंडटी की प्रिसिजन मैन्युफैक्चरिंग एंड सिस्टम्स कॉम्प्लेक्स इकाई में आयोजित एक औपचारिक समारोह में किया गया।

इस अवसर पर रक्षा उत्पादन विभाग के सचिव संजीव कुमार ने वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में भाग लिया और एचएएल व एलएंडटी द्वारा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा देने और एलसीए तेजस के उत्पादन लक्ष्यों की पूर्ति के प्रति विश्वास जताया।

एचएएल के एलसीए तेजस डिवीजन के महाप्रबंधक एम अब्दुल सलाम ने HAL की ओर से विंग असेंबली का संयोजन प्राप्त किया। एचएएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉ. डीके सुनील ने इस उपलब्धि को दोनों संगठनों के वर्षों के समर्पण और उत्कृष्टता की साझा प्रतिबद्धता का परिणाम बताया।

डॉ. सुनील ने कहा, ‘एचएएल, एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए बड़े उद्योगों के साथ-साथ लघु और मध्यम उद्यमों (SMEs) के साथ मिलकर कार्य कर रहा है। हमने निजी क्षेत्र में एक समानांतर विमान संरचनात्मक असेंबली लाइन की स्थापना की है, जो एलसीए तेजस कार्यक्रम की उत्पादन क्षमता में वृद्धि करेगी।’

एलएंडटी प्रिसिजन इंजीनियरिंग एंड सिस्टम्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रमुख अरुण रामचंदानी ने कहा कि एलएंडटी प्रारंभ में प्रति वर्ष चार विंग सेट की आपूर्ति करेगा, जिसे भविष्य में स्वचालित तकनीक और उन्नत प्रक्रियाओं के माध्यम से बढ़ाकर 12 सेट प्रति वर्ष किया जाएगा।

अब तक, एलसीए तेजस डिवीजन को कई निजी कंपनियों से विभिन्न संरचनात्मक मॉड्यूल प्राप्त हुए हैं:

  • लक्ष्मी मशीन वर्क्स से एयर इनटेक असेंबली
  • अल्फा टोकोल से रियर फ्यूजलेज
  • एम्फेनॉल से लूम असेंबली
  • टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स से फिन और रडर
  • वीईएम टेक्नोलॉजीज से सेंटर फ्यूजलेज
  • और अब एलएंडटी से विंग असेंबली

यह साझेदारी भारत के एयरोस्पेस क्षेत्र में स्वदेशीकरण और उत्पादन क्षमताओं को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this