Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ VIDEO: केदार घाटी में रात भर भारी बारिश, घरों-दुकानों में घुसा मलबा, आपदा की यादें हुईं ताजा
उत्तराखंड न्यूज़रुद्रप्रयाग

VIDEO: केदार घाटी में रात भर भारी बारिश, घरों-दुकानों में घुसा मलबा, आपदा की यादें हुईं ताजा

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश ने भारी तबाही मचा रखी है। पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली जिलों में मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बीच रुद्रप्रयाग जिले में केदार घाटी में मंगलवार रात भारी बारिश हुई। फाटा में मलबा कई घरों-दुकानों में घुस गया है।

स्थानीय लोगों को कहना है कि यहां काम कर रही कुछ कंपनियों का सामान बारिश के पानी के साथ आए मलबे में बह गया। यहां एक क्रशर का डंपर और जेसीबी मलबे में बह गई। सोनप्रयाग के रामपुर और सीतापुर में रात को बारिश के बाद कई जगह पानी भर गया।  रात भर हुई भारी बारिश ने एक बार फिर केदारनाथ त्रासदी का मंजर लोगों के जेहन में ताजा कर दिया।

Image may contain: outdoor and nature

Image may contain: outdoor, water and nature

 

 

सभी फोटो एवं वीडियो: रमन शैली

जिले के ऊखीमठ ब्‍लॉक में गौरीकुंड हाईवे पर रामपुर बाजार में जोरदार बारिश के बाद मलबा आ गया। गौरीकुंड हाईवे भीरी और बांसवाड़ा के बीच बाधित हो गया है। चमोली जिले के पोखरी में घरों में मलबा घुस गया। वहीं, बदरीनाथ हाईवे, पागलनाला में बंद है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...