Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तरकाशी के गंगापानी क्षेत्र में हेलीकॉप्टर क्रेश, छह की मौत, एक घायल
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशीदेहरादून

उत्तरकाशी के गंगापानी क्षेत्र में हेलीकॉप्टर क्रेश, छह की मौत, एक घायल

Lavc57.107.100

हेलीकॉप्टर में सवार चार यात्री मुंबई और दो आंध्रप्रदेश के बताए जा रहे हैं। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर ने देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए उड़ान भरी थी।

गुरूवार सुबह सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए भरी थी उड़ान
घायल को उपचार के लिए लाया गया ऋषिकेश एम्स
टीम ने घटनास्थल पर बेस बनाकर खाई में उतरकर रेस्क्यू कार्य किया

गुरूवार की सुबह जनपद के गंगनानी के समीप एक हेलीकॉप्टर के क्रैश होने से पायलेट सहित उसमे सवार छह लोगों की मौत हो गयी। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। घायलों को उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स लाया गया है। हेलीकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर ने दून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए उड़ान भरी थी।
गुरूवार की सुबह लगभग आठ बजे हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव टीमें मौके की ओर रवाना हो गई। दुर्घटनास्थल पर पहुंचते ही टीमों ने रेस्क्यू शुरू कर दिया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल 7 लोग सवार थे। इनमें से छह लोगों की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल हुआ हैं। बताया जा रहा है कि यह प्राइवेट कम्पनी का हेलीकाप्टर एयरोट्रांस सर्विस का था। दुर्घटनास्थल पर पुलिस, आर्मी फोर्स, आपदा प्रबंधन, 108 एंबुलेंस वाहन, तहसीलदार भटवाड़ी, एसडीएम भटवाड़ी और राजस्व टीम पहुंचीं और उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से गंगनानी की दूरी करीब पचास किलोमीटर है। जहां पहंुचने में कामी समय लगता है। यह हेलीकॉप्टर गंगनानी के पास जंगल में क्रैश हुआ है। गंगनानी क्षेत्र में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट भटवाड़ी से मुख्य आरक्षी नवीन कुमार के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना की गई। वहीं पोस्ट उजेली से उपनिरीक्षक पुष्कर जीना के नेतृत्व में दूसरी टीम रवाना हुई। रेस्क्यू टीम भटवाड़ी द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि हेलीकॉप्टर लगभग 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है। टीम ने घटनास्थल पर बेस बनाकर खाई में उतरकर रेस्क्यू कार्य किया गया।

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृतकों के नाम

काला सोनी (61 वर्ष), मुंबई
विजया रेड्डी (57 वर्ष), मुंबई
रुचि अग्रवाल (56 वर्ष), मुंबई
राधा अग्रवाल (79 वर्ष), उत्तर प्रदेश
वेदवती कुमारी (48 वर्ष), आंध्र प्रदेश
रॉबिन सिंह (60 वर्ष), गुजरात, पायलट

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में घायल का नाम

मस्तू भास्कर (51 वर्ष), आंध्र प्रदेश गंभीर रूप से घायल

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए लोगों को धामी व्यक्त किया शोक
हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायल यात्री को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह लगातार प्रशासन के संपर्क में हैं और स्थिति पर निगरानी रखे हुए हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...