Home साक्षात्कार लैंसडौन में ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी से हिल-मेल की खास बातचीत, गढ़वाली में हुआ पूरा संवाद
साक्षात्कार

लैंसडौन में ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी से हिल-मेल की खास बातचीत, गढ़वाली में हुआ पूरा संवाद

हिल-मेल की टीम ने गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर, लैंसडौन में ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी से विशेष मुलाकात की। इस दौरान उत्तराखंड, गढ़वाल और सेना से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर उनसे खास बातचीत की गई। बातचीत की सबसे खास बात यह रही कि पूरा संवाद गढ़वाली भाषा में हुआ।

 

ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने क्षेत्र और समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने गढ़वाल राइफल्स की परंपराओं, जिम्मेदारियों और स्थानीय समाज के साथ सेना के जुड़ाव से जुड़े पहलुओं पर भी बातचीत की। हिल-मेल की टीम ने इस दौरान रेजीमेंट सेंटर में किए जा रहे विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के कार्यों की भी जानकारी जुटाई।

गढ़वाल राइफल्स की ओर से लैंसडौन और आसपास के क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी सेना की ओर से उल्लेखनीय प्रयास किए जा रहे हैं। हिल-मेल की टीम ने इन गतिविधियों की मौके पर पहुंचकर पूरी कवरेज की।

इस विशेष मुलाकात और बातचीत को जल्द ही हिल-मेल के यूट्यूब चैनल पर दर्शकों के लिए जारी किया जाएगा। गढ़वाली भाषा में हुआ यह खास इंटरव्यू सेना, पहाड़ और समाज से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं को सामने लाएगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सैनिक से सियासत तक: सीधे सवाल, बेबाक जवाब

उत्तराखंड की राजनीति में अपने बेबाक बयानों के लिए पहचाने जाने वाले...

‘सेवानिवृत्ति मेरे लिए विश्राम नहीं, एक नए कर्म क्षेत्र की शुरुआत है’ – एयर वाइस मार्शल राजेश भंडारी

एयर वाइस मार्शल राजेश भंडारी हाल ही में भारतीय वायुसेना के 'असिस्टेंट...

उत्कृष्ट अग्निवीर प्रशिक्षण मेरी प्राथमिकता

गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर, लैंसडाउन के कमान्डेंट विशिष्ट सेवा मेडल ब्रिगेडियर विनोद...

अगर आप ठान लें, तो पहाड़ भी रास्ता दे देते हैं – सुरेश चंद्र पांडे

उत्तराखंड की प्रसिद्ध प्रवासी शख्सियत सुरेश चंद्र पांडे की गुजरात के वडोदरा...