Home उत्तराखंड न्यूज़ हिल-मेल फाउंडेशन ने देहरादून-ऋषिकेश में फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स को पीपीई किट बांटे, सीडीएस जनरल रावत ने भी पहल को सराहा
उत्तराखंड न्यूज़देहरादूनसरोकार

हिल-मेल फाउंडेशन ने देहरादून-ऋषिकेश में फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स को पीपीई किट बांटे, सीडीएस जनरल रावत ने भी पहल को सराहा

हिल-मेल फाउंडेशन ने उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अशोक कुमार को पीपीई किट देकर अपने इस अभियान की शुरुआत की। इसके साथ ही ऋषिकेश कोतवाली और एंबुलेंस एसोसिएशन को भी पीपीई किट दी गई है। ये सभी लोग कोरोना काल में संक्रमितों को अस्पताल और इलाज के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को अंतिम संस्कार के कार्यों में जुटे हैं।

कोरोना काल में फ्रंट लाइन वॉरियर्स की भूमिका निभा रहे पुलिसकर्मियों, एंबुलेंस ड्राइवरों को हिल-मेल फाउंडेशन ने 100 पीपीई किट और मास्क वितरित किए हैं। फाउंडेशन ने देहरादून और ऋषिकेश के अलग-अलग पुलिस थानों में पीपीई किट दिए।

कोरोना काल में लोगों की मदद में जुटे हिल-मेल फाउंडेशन ने उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अशोक कुमार को पीपीई किट देकर अपने इस अभियान की शुरुआत की। इसके साथ ही ऋषिकेश कोतवाली और एंबुलेंस एसोसिएशन को भी पीपीई किट दी गई है। ये सभी लोग कोरोना काल में संक्रमितों को अस्पताल और इलाज के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को अंतिम संस्कार के कार्यों में जुटे हैं। ऐसे में उनके भी संक्रमित होने का जोखिम काफी बढ़ गया है। इसी को देखते हुए ये पीपीई किट और मास्क बांटे गए हैं।

डीजीपी अशोक कुमार ने हिल-मेल फाउंडेशन की पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों और विशेष रूप से घाट पर तैनात पुलिसकर्मियों को पीपीई किट और मास्क देना एक बहुत ही अच्छा प्रयास है। सभी संस्थाओं को इस तरह की पहल के लिए आगे आने चाहिए। हमें जिस भी रूप में मदद कर सकते हैं, करनी चाहिए, क्योंकि ये वार टाइम है और इसमें हम सभी को मिलकर काम करना है।

 

हिल-मेल की एक टीम ने ऋषिकेश कोतवाली में प्रभारी रितेश शाह को पीपीई किट सौंपी। उन्होंने इस पहल के लिए हिल-मेल का आभार जताया। वहीं ऋषिकेश एंबुलेंस एसोसिएशन के सदस्यों को भी पीपीई किट बांटी गई। ये लोग कोरोना संक्रमण के चलते जान गंवानों वालों के शवों को निशुल्क अंतिम संस्कार के लिए पहुंचा रहे हैं।

हिल-मेल की इस मुहिम की जानकारी देते हुए फाउंडेशन की संस्थापक चेतना नेगी ने कहा कि कोरोना महामारी तेजी से पहाड़ों की तरफ फैलती जा रही है, इसके लिए हम कोरोना मेडिसिन किट लोगों को मुहैया करा रहे हैं। साथ ही फ्रंट लाइन वर्कर्स को पीपीई किट उपलब्ध करा रहे हैं। हमें इस मुहिम में ज्यादा से ज्यादा लोगों का सहयोग चाहिए, ताकि सुदूर क्षेत्रों तक मदद पहुंचाई जा सके।  इस अभियान में आज तक के एडीटर नेशनल सिक्योरिटी मनजीत नेगी का विशेष सहयोग मिल रहा है। हिल-मेल की ओर से  अर्जुन रावत और अंकित शर्मा ने ऋषिकेश में पीपीई किट वितरित किए।

यह भी पढ़ें –हिलमेल फाउंडेशन ने पहाड़ के गांवों में चलाया अभियान, घर-घर बांटे मास्क और दवाइयां

इससे पहले हिल-मेल की टीम ने पौड़ी के यमकेश्वर ब्लॉक में कई गांवों में मल्टी विटामिन गोलियों और कोरोना मेडिसिन किट बांटने का अभियान चलाया। इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर और अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र किमसार में भी कोरोना की मेडिसिन मुहैया कराई गई।

जनरल रावत ने हिल-मेल की मुहिम को सराहा

सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने कोरोना काल में हिल-मेल फाउंडेशन द्वारा शुरू की गई मुहिम की सराहना की है। उन्होंने एक संदेश में कहा कि हिल-मेल फाउंडेशन के इस अभियान के तहत गांवों और दूरदराज के इलाकों तक पहुंचाई जाने वाली सहायता न केवल सराहनीय है, बल्कि एक मिसाल है। अन्य समाज सेवी संस्थाएं भी अगर इस तरह एकजुट होकर काम करें तो देश कोरोना काल का सामना करने में सफलता प्राप्त कर पाएगा।

हिल-मेल फाउंडेशन की संस्थापक चेतना नेगी ने सबको साथ आने की अपील की

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...