हिंदू संगठनों ने निकाला जूलुस, पुलिस से भी हुई धक्का-मुक्की

हिंदू संगठनों ने निकाला जूलुस, पुलिस से भी हुई धक्का-मुक्की

हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता सबसे पहले मां नैना देवी मंदिर में एकत्र हुए, जहां पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद हिंदू संगठनों ने शहर में जूलुस निकाला। पुलिस ने भी जब जूलुस को रोकने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की।

उत्तराखंड के नैनीताल शहर में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। मंगलवार 6 मई को भी हिंदूवादी संगठनों ने नैनीताल में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। हिंदूवादी संगठनों ने 65 साल के आरोपी मो उस्मान के घर को तोड़ने और उसे फांसी देने की मांगी। हिंदूवादी संगठनों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

हिंदूवादी संगठनों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड में है। पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों के जुलूस को रोकने का प्रयास किया। नैनीताल एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा भी मौके पर मौजूद है। शहर में किसी तरह का माहौल खराब न हो, उसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल के अलावा पैरामिलिट्री फोर्स भी शहर में लगाई गई है।
बता दें कि 30 अप्रैल को 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया था।

आरोपी नैनीताल के 65 साल के ठेकेदार मो उस्मान पर लगा था। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बावजूद उसके लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। हिंदू संगठन की मांग है कि आरोपी का घर तोड़ा जाए। गौरतलब है कि प्रदेश में भर में इस घटना का विरोध हो रहा है। सोमवार पांच मई को नैनीताल की सामाजिक और धार्मिक संस्था अंजुमन इस्लामिया ने भी आरोपी और उसके परिवार का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। अंजुमन इस्लामिया ने साफ किया है कि आरोपी के परिवार को मस्जिद तक में नहीं घुसने दिया जाएगा।

दुष्कर्म के आरोपी के बेटे का घनसाली स्थानांतरण, विभाग में अपर सहायक अभियंता है

राजकीय कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में लोक निर्माण विभाग के उधम सिंह नगर जिले के खटीमा कार्यालय में तैनात अपर सहायक अभियंता (सिविल) रिजवान खान का घनसाली (टिहरी गढ़वाल) तबादला कर दिया गया है। वह नैनीताल में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी उस्मान का बेटा है।

प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष राजेश चंद्र की ओर से जारी आदेश के अनुसार, रिजवान को राजकीय कार्यों में शिथिलता, लापरवाही बरतने और आदेश का अनुपालन न करने के कारण अधीक्षण अभियंता चतुर्थ वृत्त, लोक निर्माण विभाग रुद्रपुर और मुख्य अभियंता क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी की सिफारिश पर तत्काल प्रभाव से अस्थायी खंड लोनिवि घनसाली स्थानांतरित कर दिया गया है। खटीमा में साढ़े तीन साल से तैनात था रिजवान खान नैनीताल में बालिका से दुष्कर्म के आरोपी लोनिवि ठेकेदार उस्मान का बेटा रिजवान खान साढ़े तीन साल से लोनिवि निर्माण खंड खटीमा में अपर सहायक अभियंता पद पर तैनात है।

विभाग में उनकी कार्यशैली को लेकर तमाम चर्चाएं हैं। बताया जा रहा है कि हाई लेवल का ठेकेदार होने की वजह से उस्मान की विभाग में तूती बोलती थी और अफसरों से निकटता का फायदा परिवार ने भी उठाया था। उस्मान के बेटे रिजवान ने दो सितंबर 2004 को कनिष्ठ अभियंता पद पर गढ़वाल के लोनिवि अस्थाई खंड सैया में तैनाती की थी। लेकिन 25 सितंबर 2004 को उनका तबादला श्रीनगर हो गया था।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this