Tuesday , 15 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सिक्खों के विश्व प्रसिद्ध धाम हेमकुड साहिब के 25 मई को खुलेंगे कपाट
उत्तराखंड न्यूज़चमोली

सिक्खों के विश्व प्रसिद्ध धाम हेमकुड साहिब के 25 मई को खुलेंगे कपाट

बर्फबारी के बीच सेना के जवानों का जोश बरकरार है। करीब 25 जवान और गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सेवादारों के साथ यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने में जुटे हैं। वहीं हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं।

हेमकुंड साहिब में विषम परिस्थितियों में यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने और व्यवस्था बनाने में भारतीय सेना के जवान जुटे हैं। सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खोले जाएंगे। जिसको लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानियों से दो-चार ना होना पड़े।

हेमकुंड साहिब जी के कपाट इस वर्ष 25 मई को आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। इससे पूर्व गोविंद धाम से लेकर हेमकुंड साहिब तक के 6 किलोमीटर के गुरु आस्था पथ पर पड़ी बर्फ के साथ बड़े-बड़े हिमखंडों को काटकर पैदल संपर्क मार्ग को सुचारू करने के लिए भारतीय सेना की विशेष टुकड़ी लगी हुई है। जवान गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों के संग मिलकर बर्फ हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर कर रहे हैं।

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सीनियर मैनेजर सरदार सेवा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु कृपा से यात्रा तैयारियों को तेजी दी जा रही है। गोविंद घाट से लेकर गोविंद धाम और हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा में सभी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त की जा रही हैं। इन दिनों खराब मौसम और विषम परिस्थितियों के बाद भी सेना के जांबाज जवान हेमकुंड साहिब परिसर समेत अटलाकोटी पैदल मार्ग पर पसरी बर्फ को हटाने में जुटे हुए हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles