Home देश-विदेश नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में छात्रों ने नौ मेडल हासिल किए
देश-विदेश

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में छात्रों ने नौ मेडल हासिल किए

उत्तराखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर आयोजित 15वीं नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले के नौ छात्रों ने पदक हासिल किया है। जिले में पहुंचने पर कोच अवनीश भारती के साथ सभी छात्रों का नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत, सभासदों और स्थानीय जनता ने स्वागत किया।

नगर क्षेत्र में बुद्धम एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स में एकेडमी के संचालक पूर्व अध्यापक कोच अवनीश भारती की ओर से स्कूली छात्राओं को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वे पिछले चार सालों से छात्रों को प्रशिक्षित करने के साथ ही उन्हें प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग करवा रहे हैं, जिससे वे राज्य से लेकर नेशनल और इंटरनेशल स्तर पर पहचान बना सकें।

बीते दिनों देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में रुद्रप्रयाग के छात्रों ने विभिन्न भार वर्गों में मेडल प्राप्त किए। प्रियांशु, मनीषा गुसाई एवं रुद्राक्ष गुसाई ने जहां स्वर्ण पदक हासिल किया, वहीं प्रथा देवली, आराध्या एवं भानु प्रताप ने रजत पदक के साथ ही दीप्ति, जिया रौथान एवं अनन्या रावत ने कांस्य पदक हासिल किया। कोच और छात्रों के नगर क्षेत्र पहुंचने पर नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत के साथ ही सभासदों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों और कोच को शॉल भी भेंट किया।

अध्यक्ष संतोष रावत ने कहा कि जिले में इस प्रकार के प्रशिक्षणों से छात्राओं को आत्मसुरक्षा में मदद मिलेगी। बिना संसाधनों के बावजूद छात्राओं ने मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि इन छात्रों से अन्य छात्रों को भी सीख लेने की जरूरत है। आने वाले दिनों में नगर क्षेत्र में इस प्रकार के प्रशिक्षणों को लेकर एक सुनियोजित तरीके से कार्य योजना बनाई जाएगी। एकेडमी के संचालक कोच अवनीश भारती ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में प्रतिभाएं छिपी हुई हैं। उन प्रतिभाओं को तरासते हुए छात्र-छात्राओं को ताइक्वांडा में प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिससे स्टेट, नेशनल के साथ ही इंटरनेशनल स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें।

ये है ताइक्वांडो मार्शल आर्ट

ताइक्वांडो मार्शल आर्ट का एक कोरियाई रूप है, जिसमें पंचिंग और किकिंग तकनीकों की विशेषता है, जिसमें सिर की ऊंचाई वाली किक, स्पिनिंग जंप किक और फास्ट किकिंग तकनीक पर जोर दिया जाता है। ताइक्वांडो में किया गया शारीरिक प्रशिक्षण उद्देश्यपूर्ण है और मानसिक आयुध के माध्यम से मन की शक्ति को बढ़ावा देता है।

जिले में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण मिलने से अभिभावकों में भी खुशी देखने को मिल रही है। इस मौके पर पूर्व सभासद सूरी भंडारी, जसपाल भारती, पंकज भारती, रोशनी रौथाण, अनंत नौटियाल सहित अन्य मौजूद थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने बुधवार, 21 अक्टूबर को...

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...