Tuesday , 15 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ ब्रह्मकमल चौक को जिला प्रशासन ने किया रातोंरात तटस्थ
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

ब्रह्मकमल चौक को जिला प्रशासन ने किया रातोंरात तटस्थ

ग्रेट वैल्यू चौक में ब्रहमकमल के कारण चौक की गोलाई अधिक है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था, सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जिले में सुधारीकरण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इसी कड़ी में आईएसबीटी सड़क सुरक्षा सुधारीकरण एवं ड्रेनेज कार्य अपने अंतिम चरण में जिसका मुख्यमंत्री द्वारा जल्द ही लोकार्पण किया जाएगा।

यहां जन दुर्घटनाओं जन जहमत का कारक बन रहे ब्रह्मकमल चौक, जिला प्रशासन ने किया रातोरात तटस्थ करा दिया गया है। जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में आयोजित की गई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिले में दुर्घटना के कारण तथा यातायात बाधित करने वाले स्थानों पर समिति द्वारा सुधारात्मक कदम उठाने का निर्णय लिया गया था जिसके सापेक्ष यह कार्य किया गया है।

यातायात के दृष्टिगत चौक चौराहा का सुधारीकरण एवं सौंदर्यकरण कार्य जारी है जिसे 15 जून से पहले पूर्ण कर लिया जाएगा। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत दुर्घटना संभावित चिन्हित स्थानों पर स्पीड ब्रेकर भी स्थापित किए गए हैं।

यातायात सुगमता के लिए राजपुर रोड में सड़कों पर डिवाइडर के साथ ही शहर में 11 नए व्यस्तम चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाने का कार्य गतिमान है।जिलाधिकारी ने यातायात के दृष्टिगत चौराहों पर जेबरा क्रॉसिंग एवं लेफ्ट टर्न फ्री करवाने के यातायात पुलिस को निर्देशित किया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles