महिला क्रिकेट की नई स्टार उत्तराखंड की स्नेहा राणा, विश्वकप में किया दमदार प्रदर्शन

महिला क्रिकेट की नई स्टार उत्तराखंड की स्नेहा राणा, विश्वकप में किया दमदार प्रदर्शन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जब भी जिक्र होता है तो स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर, मिताली राज जैसे खिलाड़ियों का स्टारडम अन्य खिलाड़ियों पर भारी पड़ जाता है। लेकिन टीम इंडिया में उत्तराखंड की बेटी स्नेहा राणा ने भी अपना अलग मुकाम बना लिया है। महिला क्रिकेट का उत्तराखंड की यह ऑलराउंडर अब जरूरी हिस्सा बन चुकी है।

देहरादून से निकलकर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपने हुनर का डंका बजाने वालों में उत्तराखंड की बेटी स्नेहा राणा का नाम भी शामिल है। स्नेहा राणा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर हैं। वह दाहिने हाथ की स्पिन गेंदबाज और आक्रामक बल्लेबाज हैं। वह महिला विश्व कप में भारत की ओर से दमदार प्रदर्शन करने के बाद देहरादून लौटी हैं।

Image

 

स्नेह राणा देहरादून जिले के सिनौला गांव की रहने वाली हैं। 18 फरवरी 1994 को देहरादून में जन्मीं स्नेहा एक किसान परिवार से आती हैं। क्रिकेट के लिए स्नेहा के अंदर बचपन से जुनून था। वह गांव के लड़कों के साथ क्रिकेट खेला करती थीं। उनकी उम्र महज नौ साल रही होगी, जब उनके खेल से प्रभावित होकर देहरादून के लिटिल मास्टर्स क्रिकेट एकेडमी के कोच नरेंद्र शाह और किरण शाह उन्हें अपने क्लब में ले आए। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थई। स्नेहा पिता की पुरानी साइकल से रोज 12 किमी दूर क्लब जातीं और क्रिकेट सीखतीं, लेकिन तब उत्तराखंड में मौके नहीं थे। जब स्नेहा 16 साल की थीं, पिता भगवानसिंह राणा ने सारी खेती बेच दी और हरियाणा शिफ्ट हो गए। पिता को बेटी की काबिलियत पर भरोसा था। हरियाणा से जब ज्यादा मौके नहीं मिले तो परिवार अमृतसर पहुंच गया। स्नेहा ने पंजाब से खेलना शुरू किया और उनका कॅरिअर आगे बढ़ता चला गया। पंजाब की अंडर-19 टीम की कप्तान बनीं।

यह भी पढ़ें – मिसेज इंडिया 2022 वर्ल्ड वाइड के फाइनल में पहुंची लखनऊ की पूर्ति सजवाण

स्नेहा राणा ने अपने वनडे डेब्यू 18 जनवरी 2014 को विशाखापट्टनम में श्रीलंका के खिलाफ किया था। होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 फरवरी, 2016 को वनडे और 23 फरवरी 2016 को श्रीलंका के खिलाफ रांची में टी20 मैच खेलने के बाद स्नेहा को चोट के बुरे दौर से गुजरना पड़ा। 2016 में एक मैच के दौरान स्नेहा राणा के घुटने में चोट लग गई थी। इसके बाद उन्हें घुटने का ऑपरेशन कराना पड़ा था। हालांकि स्नेहा ने हिम्मत नहीं हारी और टीम में वापसी के लिए कड़ी मेहनत की। स्नेहा राणा ने घुटने की चोट से उबरने के बाद घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर चयनकर्ताओं को उन्हें टीम में वापस लेने के लिए मजबूर कर दिया। उसके बाद से उत्तराखंड की यह बेटी अपने हुनर का डंका पूरी दुनिया में बजा रही है।

स्नेहा राणा ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2021 में अपने टेस्ट मैच करियर का धमाकेदार आगाज किया। ब्रिस्टल टेस्ट मैच में स्नेह राणा ने आठवें नंबर पर 80 रन की नाबाद पारी खेल इंग्लैंड के सीरीज जीतने के मंसूबों पर पानी फेर दिया। स्नेह राणा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट भी झटके थे। वह डेब्यू टेस्ट मैच में चार विकेट लेने और अर्धशतक लगाने वाली दुनिया की चौथी और भारत की पहली खिलाड़ी बनीं। खास बात यह थी कि किसी भारतीय पुरुष खिलाड़ी ने भी यह कारनामा नहीं किया है।

पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेलने वाली टीम की घोषणा से कुछ समय पहले स्नेहा राणा के पिता का दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया था। उनके पिता उन्हें एक बार फिर भारतीय टीम से खेलते देखना चाहते थे। जब स्नेहा की भारतीय टीम में वापसी हुई तो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पिता के लिए एक भावुक पोस्ट लिखा। ‘काश आप यह देखने के लिए होते, इस लम्हे को जीने के लिए होते। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए भावुक पल है। पांच साल बाद एक बार फिर मैं ये जर्सी पहन रही हूं। मैं अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर सकती। पापा अपनी दुआएं बरसाते रहना। मैं जानती हूं कि आप हमेशा यहीं हो। मैं आपको बहुत मिस करती हूं।’ स्नेहा ने भारत के लिए अभी तक 20 वनडे और नौ टी20 मैच खेले हैं।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this