“मधुमक्खी बचेगी तो खेती और पर्यावरण बचेगा” – विश्व मधुमक्खी दिवस पर IATR की कार्यशाला

“मधुमक्खी बचेगी तो खेती और पर्यावरण बचेगा” – विश्व मधुमक्खी दिवस पर IATR की कार्यशाला

मधुमक्खी सिर्फ शहद नहीं देती, वह हमारे पूरे पर्यावरण की रक्षक है। लगभग 75 प्रतिशत खाद्य फसलों का परागण मधुमक्खियों के माध्यम से होता है। यदि मधुमक्खियां सुरक्षित रहेंगी तो पहाड़, कृषि और जैव विविधता सभी सुरक्षित रहेंगे। हर युवा को मधुमक्खी संरक्षण को पर्यावरण संरक्षण का मिशन बनाना चाहिए।

विश्व मधुमक्खी दिवस 2026 के अवसर पर इंस्टिट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर ट्रेनिंग एंड रिसर्च (IATR) द्वारा ‘मधुमक्खी संरक्षण एवं सतत मधुमक्खी पालन’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मधुमक्खी संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को मधुमक्खी पालन के क्षेत्र में उद्यमिता के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता पद्मश्री ने पर्यावरण संरक्षण में मधुमक्खियों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मधुमक्खियां केवल शहद उत्पादन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र की संतुलनकर्ता हैं।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “मधुमक्खी सिर्फ शहद नहीं देती, वह हमारे पूरे पर्यावरण की रक्षक है। लगभग 75 प्रतिशत खाद्य फसलों का परागण मधुमक्खियों के माध्यम से होता है। यदि मधुमक्खियां सुरक्षित रहेंगी तो पहाड़, कृषि और जैव विविधता सभी सुरक्षित रहेंगे। हर युवा को मधुमक्खी संरक्षण को पर्यावरण संरक्षण का मिशन बनाना चाहिए।” उन्होंने छात्रों से ‘पर्यावरण दूत’ बनने का आह्वान भी किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रगतिशील मौनपालकों श्री अनिल भट्ट और श्री अनिल भिष्ट को ‘मधु मित्र सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। दोनों विशेषज्ञों ने आधुनिक मौनपालन तकनीक, मधुमक्खी स्वास्थ्य प्रबंधन और शहद विपणन पर व्याख्यान दिए। इस अवसर पर लगभग 60 कृषि छात्रों के साथ एक संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया।

युवा उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘युवा मधु सेवा सम्मान 2026’ के तहत पांच युवा मौनपालकों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें सोभिक मंडल, उज्जवल, गौरव, इंदिशा और शानिया शामिल रहे। ये सभी युवा अपने मधुमक्खी पालन उद्यम की शुरुआत करने की दिशा में अग्रसर हैं।

IATR के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि मौनपालन अब केवल सहायक व्यवसाय नहीं रहा, बल्कि यह आय, परागण सेवा और निर्यात के बड़े अवसरों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण क्षेत्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि नेशनल बीकीपिंग एंड हनी मिशन के अंतर्गत इस क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि भारत में जहां लगभग 15 करोड़ मधुमक्खी कॉलोनियों की आवश्यकता है, वहीं वर्तमान में केवल लगभग 19 लाख कॉलोनियां ही उपलब्ध हैं, जो इस क्षेत्र में बड़े अवसर को दर्शाता है।

उन्होंने युवाओं से इस क्षेत्र में आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि IATR तकनीकी सहयोग और प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि संस्थान की ‘सुंदर मधु वाटिका’ देसी मधुमक्खी प्रजाति Apis Cerana Indica के संरक्षण और संवर्धन पर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में IATR टीम के श्री नवीन नौटियाल, सुश्री लतिका राणा, सुश्री वैशाली थापा, सुमन एवं हाफिज सहित अनेक संकाय सदस्य एवं छात्र उपस्थित रहे।

कार्यशाला का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा मधुमक्खी संरक्षण की शपथ लेने के साथ हुआ।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this