आपातकालीन स्थिति में यात्री उपयोग कर सकते हैं सेव आवर सोल्स

आपातकालीन स्थिति में यात्री उपयोग कर सकते हैं सेव आवर सोल्स

जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार ने कहा कि यात्रा पर आने वाले किसी भी तीर्थ यात्री को परेशानी नहीं होनी चाहिये। प्रशासन का पूरा प्रयास है कि यात्री समय पर सुगमता से दर्शन कर सके। उन्होंने कहा कि यात्रा की हर समय मॉनेटरिंग की जा रही है।

यात्रा मार्ग और धाम के दस स्थानों पर लगाये गये हैं सेव आवर सोल्स
लगातार मौसम खराब है और केदारनाथ धाम की यात्रा जारी है। रिकार्ड संख्या में तीर्थ यात्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। यात्रा कंट्रोल रूम से यात्रा की हरेक गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। स्वयं जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार धाम, पैदल यात्रा मार्ग सहित केदारनाथ हाईवे और हेलीपैडों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये यात्रा की मॉनेटरिंग कर रहे हैं। आपतकालीन स्थिति से अवगत कराने के लिये केदारनाथ धाम सहित यात्रा मार्ग के दस स्थानों पर सेव ऑवर सोल्स सिस्टम भी लगाया गया है।
एक सप्ताह से अधिक का समय हो गया है और मौसम लगातार खराब है। केदारनाथ धाम सहित निचले क्षेत्रांे में बारिश हो रही है। बारिश और ठंड के बीच भारी संख्या में यात्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो, इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार स्वयं यात्रा की मॉनेटरिंग कर रहे हैं। कभी केदारनाथ धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं को देख रहे हैं तो जिला मुख्यालय में यात्रा कंट्रोल रूम के जरिये यात्रा की हरेक गतिविधि पर नजर बनाये हुये हैं। यात्रा के सफल संचालन के लिये मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग में 16, गुप्तकाशी व आसपास के क्षेत्र में 20, सोनप्रयाग व आस-पास के क्षेत्र में 14, गौरीकुंड में 12 कैमरे लगाये गये हैं। इसके अतिरिक्त पैदल यात्रा मार्ग और पड़ावों सहित केदारनाथ धाम भी पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरों में कैद है। इस बार प्रशासन की ओर से बेस्ट क्वालिटी के कैमरे लगाये गये हैं। इन कैमरों की जूमिंग क्षमता अधिक है और हरेक गतिविधि स्पष्ट दिखाई दे रही है। जाम लगने, नौ पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने सहित अन्य की स्थिति से पुलिस को अवगत कराया जा रहा है। यात्रा कंट्रोल रूम में हर समय कर्मचारी तैनात हैं। यात्रा मार्ग और धाम में प्रशासन की ओर से यात्रा कंट्रोल रूम के नंबर भी लगाये गये हैं, जिससे कोई समस्या होने पर यात्री यात्रा कंट्रोल रूम को अवगत करा सके। यात्रा कंट्रोल रूम में यात्री की समस्या दर्ज हो रही है और फिर संबंधित विभाग और सेक्टर मजिस्ट्रेट यात्री की समस्या का निराकरण कर रहे हैं।
जगह-जगह लगाये गये सीसीटीवी कैमरों के जरिये यात्रा की गतिविधि पर पर निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बार की यात्रा में सेव आवर सोल्स सिस्टम भी लगाये गये हैं, ताकि यात्री अगर किसी परेशानी में हो तो सेव आवर सोल्स का उपयोग करके कंट्रोल रूम तक अपनी समस्या पहुंचा सके। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त यात्रा कंट्रोल रूम के नंबर भी जारी किये गये हैं। यात्री इन नंबरों पर फोन करके अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं और शीघ्र ही यात्रियों की समस्या का निराकरण किया जायेगा।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this