आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मांगों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लंबित परीक्षाएं जल्द कराए जाने, रुके हुए परीक्षा परिणाम अविलंब घोषित किए जाने जैसी प्रमुख मांगों को लेकर आयुर्वेद विश्वविद्यालय में बीएएमएस छात्रों का अनिश्चितकालीन जारी है। छात्रों ने मांगों पर गौर नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

कैम्पस में धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर लापरवाही और उदासीनता बरतने का आरोप लगाया। छात्रों का कहना है कि विवि का शैक्षणिक कैलेंडर पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। साल 2019 से 2022 तक के बैच के छात्र छात्राएं विश्वविद्यालय गेट पर एकत्रित हुए और अपनी मांगों के समर्थन में डटे रहे। छात्रों ने विवि प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर 48 घंटे के भीतर कोई ठोस समाधान नहीं निकलता है तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। छात्रों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा कि ना तो उनकी परीक्षाएं समय पर आयोजित की जा रही है और ना ही परीक्षा परिणाम घोषित किया जा रहे हैं। इससे ना सिर्फ उनका शैक्षणिक सत्र प्रभावित हो रहा है, बल्कि विवि में बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन सर्जरी का कोर्स करने वाले छात्रों का करियर भी दांव पर लग गया है।

अनिश्चितकालीन धरना दे रहे छात्रों का कहना है कि अब यह विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ आर पार की लड़ाई हो गई है। अगर विश्वविद्यालय प्रशासन ने जल्द उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की तो उन्हें सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई वरिष्ठ अधिकारी छात्रों से बातचीत के लिए नहीं पहुंचा, इससे छात्रों में आक्रोश व्याप्त है। गौरतलब है कि छात्र 2019-20 और 2021 बैच के परीक्षा परिणामों की घोषणा नहीं होने, 2018 बैच की डिग्री जारी करने में हो रहे विलंब की वजह से आंदोलन के राह पर हैं।

धरना दे रहे छात्रों का आरोप है कि इन तमाम बिंदुओं पर कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र लिखा गया उसके बावजूद मांगों की अनदेखी की जा रही है। डिग्री नहीं मिलने की वजह से आगे की पढ़ाई व रोजगार के अवसरों के लिए वह आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this