ऋषिकेश में योग महोत्सव का आगाज, योगाचार्यों ने समझाया जीवन में महत्व

ऋषिकेश में योग महोत्सव का आगाज, योगाचार्यों ने समझाया जीवन में महत्व

कोरोना काल में ऋषिकेश की पवित्र धरती पर अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव शुरू हो गया है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए ज्यादा विस्तार नहीं दिया गया। दुनियाभर में कोरोना के कारण विदेशी योग साधक इसमें हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं। मुनीकीरेती में आए आचार्य, संतों ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

योगनगरी ऋषिकेश में सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 2021 का आगाज हो चुका है। पहले ही दिन बड़ी संख्या में योग साधक पहुंचे। गढ़वाल मंडल विकास निगम के गंगा रिजॉर्ट में 350 से ज्यादा साधक भाग ले रहे हैं। सोमवार को जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट स्थित भरत घाट पर महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी, योगिनी ऊषा माता, पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण, जीएमवीएन के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंघल, जीएमवीएन के महाप्रबंधक आशीष चौहान और नगरपालिका मुनिकीरेती ढालवाला के अध्यक्ष रोशन रतूड़ी उपस्थित थे।

कुछ ऐसा दिखेगा नैनीताल का बड़ा बाजार, तेजतर्रार डीएम गर्ब्याल ने शेयर कीं तस्वीरें

उत्तराखंड के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि योग की कई विधाएं हैं। योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ता है, पूरा विश्व भी इससे जुड़ता है। उन्होंने कहा कि योग से सकारात्मकता आती है और सकारात्मकता से मनुष्य में रचनात्मकता आती है।

पतंजलि आयुर्वेद के एमडी आचार्य बालकृष्ण ने इस अवसर पर योग की महत्ता, आवश्यकता एवं उपयोगिता के संदर्भ में प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लोगों को योग की उपयोगिता और समझ में आई है। योग को लगातार करने से कोई भी बीमारी नहीं आती है। योग प्रवचन या कोई कथा नहीं है बल्कि प्रयोगात्मक कला है। उन्होंने कहा कि दुनिया में योग और आयुर्वेद से जीवन के प्रति जागृति लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि योग करने वालों को अवसाद नहीं होता है।

अगर मांग पहले ही हो गई पूरी तो गैरसैंण में क्यों हुआ प्रदर्शन? कैसे चली लाठियां? क्यों बरसे पत्थर…?

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी ने कहा कि योग की असली परिभाषा आत्मा से परमात्मा से मिलन करवाना है। योग करने के लिए दिनचर्या में परिवर्तन करने की आवश्यकता है।

गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक महावीर सिंह रांगड़ ने कहा कि 1991 से शुरू हुए इस महोत्सव में इस साल करीब 400 लोगों ने पंजीकरण कराया है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this