उत्तराखंड के चर्चित आईएएस अफसर धीरज गर्ब्याल जिस भी जिले की कमान संभालते हैं वहां की तस्वीर बदलने की पुरजोर कोशिश करते हैं। पौड़ी में पर्यटन बढ़ाने के प्रयास हों, या पहाड़ पर किसानों की आय बढ़ाने की पहल डीएम धीरज गर्ब्याल ने दिन-रात जिले की सूरत बदलने की दिशा में काम किया। हाल ही में उन्हें नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई। यहां आते ही डीएम गर्ब्याल ने जिले के पर्यटनस्थलों का पर्वतीय शैली में सुंदरीकरण करने की तरफ प्रयास शुरू कर दिए। उन्होंने पर्यटन सुविधाओं का भी विस्तार करने की योजना बनाई है।
पहली ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएम गर्ब्याल ने जिले के समग्र विकास का खाका सामने रखा। उन्होंने कहा कि ओखलकांडा जैसे दूरस्थ इलाकों में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता रहेगी। अब उन्होंने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। गर्ब्याल ने अपने फेसबुक पेज पर नैनीताल को नया रूप देने की अपनी पहल की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
उन्होंने लिखा- सब कुछ ठीक रहा तो इस रूप में नजर आएगा बड़ा बाजार का रामलीला मैदान। आप भी देखिए कैसे नैनीताल के इस प्रसिद्ध जगह की सूरत बदलने वाली है। यहां ज्यादा खुलापन होगा, लोग आसानी से आ-जा सकेंगे। सड़कें बेहतर होंगी।







2 Comments