उत्तराखंड में थानों को गोद ले रहे आईपीएस अफसर

उत्तराखंड में थानों को गोद ले रहे आईपीएस अफसर

इस महत्वपूर्ण निरीक्षण और चर्चा के दौरान, थानाध्यक्ष गोपेश्वर विनोद चौरसिया के साथ-साथ स्थानीय पत्रकार और विभिन्न समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना की और इसे पुलिस व्यवस्था में गुणात्मक सुधार की दिशा में एक अत्यंत सकारात्मक कदम बताया।

पुलिसिंग के साथ सुविधाओं और अनुशासन की पहल
देहरादून। राज्य में ‘आदर्श थाना’ बनाने की अनूठी पहल चल पड़ी है। ख़ासकर चमोली जिले में यह देखने को मिल रहा है। यहां आईपीएस तृप्ति भट्ट के बदरीनाथ थाना गोद लिए जाने के बाद अब एसपी सीआईडी यशवंत चौहान ने गोपेश्वर थाने को गोद लिया है।
‘आदर्श थाने’ की अवधारणा को साकार करने की दिशा में एक अभिनव और महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। इस पहल के तहत, प्च्ै संवर्ग के वरिष्ठ अधिकारी अब अपनी प्रथम नियुक्ति स्थल के किसी एक पुलिस थाने (कोतवाली व थाना) को ‘गोद’ लेकर उसे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने और उसकी कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने का कार्य करेंगे। इसी महत्वपूर्ण क्रम में, वर्तमान में एसपी सीआईडी के पद पर तैनात वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी यशवंत चौहान ने इस पहल में आगे बढ़कर जनपद मुख्यालय स्थित थाना गोपेश्वर को गोद लेने का निर्णय लिया है। यशवंत चौहान का चमोली जनपद से गहरा जुड़ाव रहा है; वे वर्ष 2019 से 2021 के बीच इसी जनपद में पुलिस अधीक्षक के तौर पर नियुक्त रहे थे।जनपद चमोली में अपनी पूर्व की तैनाती के दौरान भी यशवंत चौहान पुलिस कल्याण और विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए कई उल्लेखनीय और सराहनीय कार्य कर चुके हैं, जिनकी छाप आज भी महसूस की जाती इसी सुधार की भावना के साथ, उन्होंने गोपेश्वर थाने को ‘आदर्श थाने’ के रूप में विकसित करने का बीड़ा उठाया है।
‘आदर्श थाना’ बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत यशवंत चौहान आज गोपेश्वर पहुंचे। उन्होंने थाना गोपेश्वर के सम्पूर्ण परिसर का गहन भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से पुरुष एवं महिला बैरक तथा एसएसआई रूम जैसे महत्वपूर्ण भवनों का जायजा लिया। इन संरचनाओं के उच्चीकरण) और आवश्यक सुधार कार्यों को लेकर उन्होंने पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार व संबंधित जेई से मौके पर ही विस्तृत सुझाव मांगे, ताकि थाना गोपेश्वर को एक आधुनिक और सुविधाओं से युक्त ‘आदर्श थाना’ बनाया जा सके और पुलिस कर्मियों के लिए एक उन्नत एवं सहज कार्य वातावरण तैयार हो सके।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this