Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ क्या आपने सुना प्रीतम भरतवाण का वो गीत, …जिसे पीएम ने किया ट्वीट
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

क्या आपने सुना प्रीतम भरतवाण का वो गीत, …जिसे पीएम ने किया ट्वीट

jagar samrat pritam bhartwan corona song reach PM Modi

जानलेवा कोरोना वायरस के संक्रमण को और फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। इस बीच गायक, लोकगायक, गीतकार समेत तमाम सेलिब्रेटी अलग-अलग तरह से लोगों से घरों में ही रहने और अपना ध्यान रखने की अपील कर रहे हैं। ऐसा ही एक गीत उत्तराखंड के प्रख्यात लोकगायक और जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण ने भी तैयार किया है। अब इस गीत को पीएम मोदी ने ट्वीट किया है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘जनता कर्फ्यू को लेकर लोकगायक प्रीतम भरतवाण जी ने एक अनोखा और बेहत सुरीला संदेश दिया है।’

हिल-मेल से बातचीत में प्रीतम भरतवाण ने बताया कि वह ट्विटर पर नहीं हैं। उनका यह गीत फेसबुक पर है, जिसे पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडिल से ट्वीट किया है। उन्होंने इस गीत को लोगों तक शेयर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। पीएम मोदी की इस ट्वीट को 3.5 हजार लोग रीट्वीट और लगभग 20 हजार लोग लाइक कर चुके हैं।

प्रीतम भरतवाण की ओर से फेसबुक पर अपलोड किए गए इस गीत के बोल हैं,
कोरोना की महामारी जड़ से मिटई देवा,
भौत जरूरी ना हो त घर से भैर न जावा,,
यानी कोरोना की महामारी जड़ से मिटा देंगे। बहुत जरूरी न हो तो घर से बाहर न जाएं।

https://www.facebook.com/pritam.bhartwan/videos/557962705074490/

 

वीडियो साभारः Pritam Bhartwan Jagar Samrat 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनता कर्फ्यू की अपील के बाद देश भर के शहरों में सुबह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। उत्तराखंड में भी रविवार को सड़कें सुनसान हैं, बाजार, दुकानें और अन्य प्रतिष्ठान बंद हैं। लोग पीएम की अपील का समर्थन करते हुए जनता कर्फ्यू का साथ दे रहे हैं। सन्नाटा केवल शहरों में ही नहीं है, पहाड़ भी शांत हैं। आवाजाही थम सी गई है। प्रशासन की ओर से की गई अपील के बाद लोग स्वेच्छा से जनता कर्फ्यू के समर्थन कर रहे हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles