क्या मैदान क्या पहाड़, उत्तराखंड में पसरा सन्नाटा… देखिए तस्वीरें

क्या मैदान क्या पहाड़, उत्तराखंड में पसरा सन्नाटा… देखिए तस्वीरें

उत्तराखंड में भी रविवार को सड़कें सुनसान हैं, बाजार, दुकानें और अन्य प्रतिष्ठान बंद हैं। लोग पीएम की अपील का समर्थन करते हुए जनता कर्फ्यू का साथ दे रहे हैं।

जानलेवा कोरोना वायरस के संक्रमण को और फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। देश भर के शहरों में सुबह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। उत्तराखंड में भी रविवार को सड़कें सुनसान हैं, बाजार, दुकानें और अन्य प्रतिष्ठान बंद हैं। लोग पीएम की अपील का समर्थन करते हुए जनता कर्फ्यू का साथ दे रहे हैं।

सन्नाटा केवल शहरों में ही नहीं है, पहाड़ भी शांत हैं। आवाजाही थम सी गई है। प्रशासन की ओर से की गई अपील के बाद लोग स्वेच्छा से जनता कर्फ्यू के समर्थन कर रहे हैं।

 

देहरादून में सिटी ट्रांसपोर्ट पूरी तरह बंद है। देहरादून महानगर सिटी बस सेवा महासंघ के अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के जनता कर्फ्यू के आह्वान के चलते संगठन ने रविवार को बसें संचालित न करने का फैसला लिया है। उन्होंने दावा किया कि सिटी बसें पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्हें सैनेटाइज किया जा रहा है, ताकि किसी भी यात्री को संक्रमण न फैले।

https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR/videos/496267187917188/

 

वीडियो साभार – डीआईपीआर

उत्तराखंड में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार की ओर से कई उपाय किए गए हैं। राज्य में बाहर से आने वाले पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। जिला पूर्ति विभाग ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी और राशन की दुकानों पर उपभोक्ताओं में कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखने के आदेश दिए हैं।

Full support of janta curfew in utarakhand

जनता कर्फ्यू @ बागेश्वर, फोटो – डीआईपीआर

Full support of janta curfew in utarakhand

जनता कर्फ्यू @ बौराड़ी, नई टिहरी, फोटो – डीआईपीआर

Full support of janta curfew in utarakhand

जनता कर्फ्यू @ पुरोला, बड़कोट, फोटो – डीआईपीआर

Full support of janta curfew in utarakhand

जनता कर्फ्यू @ पौड़ी, फोटो – डीआईपीआर

Full support of janta curfew in utarakhand

जनता कर्फ्यू @ रुद्रपुर, फोटो – डीआईपीआर

1 comment
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

1 Comment

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this