कोरोना: सीएम त्रिवेंद्र बोले, घबराएं नहीं, घर तक पहुंचाएंगे जरूरी सामान

कोरोना: सीएम त्रिवेंद्र बोले, घबराएं नहीं, घर तक पहुंचाएंगे जरूरी सामान

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने कहा, मैं आशवस्त करना चाहता हूं कि लोगों को जरूरी सामान उनके दरवाजे पर मुहैया कराया जाएगा। राज्य में किसी भी तरह की दवाइयों, खाने की चीजों और दूसरे जरूरी सामान की कोई कमी नहीं है।

कोरोना वायरस के संक्रमण को अगले स्टेज में जाने से रोकने के लिए रविवार को देश भर में जनता कर्फ्यू जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का देशव्यापी असर हुआ है। लोग घरों में हैं और सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लॉकडाउन से पहले लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य में जरूरी चीजें की पर्याप्त मौजूदगी है।

उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि मैं आशवस्त करना चाहता हूं कि लोगों को जरूरी सामान उनके दरवाजे पर मुहैया कराया जाएगा। राज्य में किसी भी तरह की दवाइयों, खाने की चीजों और दूसरे जरूरी सामान की कोई कमी नहीं है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर जिस तरह जनता कर्फ्यू का समर्थन किया है, वह प्रशंसा के योग्य है। यह दर्शाता है कि हम मिलकर कोरोना वायरस के खतरे को परास्त कर सकते हैं। यह बेहद सराहनीय है।

सीएम का जनता के लिए संदेश

https://www.facebook.com/tsrawatbjp/videos/2764539363870243/

 

अगर उत्तराखंड सरकार लॉकडाउन का फैसले लेती है, तो यह देश का तीसरा राज्य होगा। इससे पहले राजस्थान और पंजाब की सरकारें लॉकडाउन कर चुकी हैं। दोनों ही राज्यों में लॉकडाउन को 31 मार्च तक किया गया है।

यह भी पढ़ें – क्या मैदान क्या पहाड़, उत्तराखंड में पसरा सन्नाटा… देखिए तस्वीरें

कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या देश में तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे के भीतर दो और मरीजों की मौत के बाद भारत में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 6 हो गई है। अभी तक 350 लोगों को कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। फिलहाल उत्तराखंड में जनता कर्फ्यू का व्यापक असर है। मैदानी और पहाड़ी सभी इलाकों में बंद है। सड़कें और बाजार सुनसान पड़ें हैं। लोग अपने घरों में रुके हुए हैं।

क्या होता है लॉकडाउन

लॉकडाउन की स्थिति में सभी सरकारी और निजी दफ्तर, फैक्ट्री, पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद रहते हैं। हालांकि इस दौरान रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं जैसे दूध, सब्जी और दवाइयों की दुकानें खुली रहती हैं।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this