कोरोना वायरस (coronavirus) को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च, रविवार को जनता कर्फ्यू की अपील की है। लोगों से आग्रह किया गया है कि वे बेवजह घर से बाहर न निकलें और इस तरह वे खुद को, परिवार को और पूरे समाज में संक्रमण को फैलने से रोक सकते हैं। हालांकि कोरोना के डर और अपुष्ट स्रोतों से फैल रही अफवाह के चक्कर में लोग घबराकर शहर से अपने-अपने गांवों का रुख करने लगे हैं।
पिछले 24 घंटों में रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर काफी भीड़ देखी गई है। ऐसे में पीएम मोदी ने शनिवार शाम एक बार फिर लोगों को समझाने के लिए ट्ववीट किए हैं। उन्होंने कहा, ‘कोरोना के भय से मेरे बहुत से भाई-बहन जहां रोजी-रोटी कमाते हैं, उन शहरों को छोड़कर अपने गांवों की ओर लौट रहे हैं। भीड़भाड़ में यात्रा करने से इसके फैलने का खतरा बढ़ता है। आप जहां जा रहे हैं, वहां भी यह लोगों के लिए खतरा बनेगा। आपके गांव और परिवार की मुश्किलें भी बढ़ाएगा।’
उन्होंने जनता से कहा, ‘मेरी सबसे प्रार्थना है कि आप जिस शहर में हैं, कृपया कुछ दिन वहीं रहिए। इससे हम सब इस बीमारी को फैलने से रोक सकते हैं। रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों पर भीड़ लगाकर हम अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कृपया अपनी और अपने परिवार की चिंता करिए, आवश्यक न हो तो अपने घर से बाहर न निकलिए।’
कोरोना के भय से मेरे बहुत से भाई-बहन जहां रोजी-रोटी कमाते हैं, उन शहरों को छोड़कर अपने गांवों की ओर लौट रहे हैं। भीड़भाड़ में यात्रा करने से इसके फैलने का खतरा बढ़ता है। आप जहां जा रहे हैं, वहां भी यह लोगों के लिए खतरा बनेगा। आपके गांव और परिवार की मुश्किलें भी बढ़ाएगा।
— Narendra Modi (@narendramodi) March 21, 2020
इससे पहले भी पीएम ने शनिवार दिन में ट्वीट करते हुए कहा था कि इस समय डॉक्टरों और प्रशासन द्वारा दी गई सलाह को ध्यान से सुनना और उसका पालन करना चाहिए। उन सभी लोगों को, जिन्हें घर में रहने के लिए कहा गया है, मैं उनसे निर्देश का पालन करने की अपील करता हूं। उन्होंने #IndiaFightsCorona के साथ लिखा कि इससे आप ही नहीं, आपके मित्र और परिवार की भी सुरक्षा होगी।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने संक्रमण के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए एक वीडियो भी शेयर किया है, जिससे समझा जा सकता है कि आखिर कोरोना वायरस का संक्रमण एक इंसान से दूसरे इंसान में कैसे फैलता है।
Minute precautions can make monumental impacts and save many lives.
Saw this interesting video on social media. If you have such videos that can educate people and spread awareness on battling COVID-19, please do so using #IndiaFightsCorona. pic.twitter.com/OfguKRMs1g
— Narendra Modi (@narendramodi) March 21, 2020


Leave a comment