Home उत्तराखंड न्यूज़ कोरोना इफेक्ट: 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं भी टलीं
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

कोरोना इफेक्ट: 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं भी टलीं

uttarakhand board high school and intermediate exam postponed

स्कूल-कॉलेजों को बंद करने के बाद अब उत्तराखंड में चल रही परीक्षाओं को भी स्थगित करने का फैसला सरकार ने लिया है। उत्तराखंड में तीन मामले सामने आ चुके हैं ऐसे में सरकार अब कोई जोखिम उठाना नहीं चाहती है।

उत्तराखंड सरकार कोरोना वायरस के खतरे को गंभीरता से ले रही है। प्रशासन कोई जोखिम लेना नहीं चाहता यही वजह है कि अब हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परिषदीय की जारी परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई है। 21 मार्च को जारी शासनादेश में कहा गया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर, नैनीताल द्वारा वर्तमान में संचालित की जा रही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षा वर्ष-2020 की 23, 24 और 25 मार्च 2020 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा अग्रिम आदेशों तक स्थगित की जाती है।

इससे पहले 20 मार्च 2020 और उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 19 मार्च 2020 को आयोजित बैठक में बताया गया था कि कोरोना वायरस (COVID-19) का प्रकोप फैलने के कारण उत्तराखंड बोर्ड द्वारा संचालित की जा रही परिषदीय परीक्षा-2020 प्रभावित हो रही है। इस संबंध में जनप्रतिनिधि, केंद्र व्यवस्थापकों, परीक्षार्थियों के अभिभावकों, कक्ष निरीक्षकों द्वारा चिंता व्यक्त की जा रही है और कहा गया कि बच्चों की मनोदशा प्रभावित हो रही है।

uttarakhand board high school and intermediate exam postponed

ऐसे में सरकार ने यह फैसला लिया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में तीन मामलों की पुष्टि के बाद प्रदेश में सरकार की तरह से बेहद सतर्कता बरती जा रही है और लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर निर्देश दिए जा रहे हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तराखंड में अब गढ़वाली और कुमाऊंनी भाषा में भी प्रसारित होगी ‘मन की बात’

उत्तराखंड की लोकभाषाओं, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने की दिशा में...

देहरादून: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक निलंबित, FIR दर्ज

राजधानी देहरादून के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में छात्रा के साथ कथित...