Wednesday , 11 November 2026
Home पर्यटन केदारनाथ यात्रा ने बनाया नया रिकॉर्ड, 19.22 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन; कारोबार 250 करोड़ पार
पर्यटन

केदारनाथ यात्रा ने बनाया नया रिकॉर्ड, 19.22 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन; कारोबार 250 करोड़ पार

उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम में इस वर्ष आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि यात्रा ने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, प्रतिकूल मौसम और प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। इस वर्ष 19 लाख 22 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की भारी संख्या ने न केवल धार्मिक यात्रा को ऐतिहासिक बनाया, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बड़ा सहारा दिया। घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी, पालकी, हेलीकॉप्टर और शटल सेवा से जुड़े कारोबारियों ने इस बार जमकर कमाई की। इन परिवहन सेवाओं और यात्रा से जुड़ी आर्थिक गतिविधियों का कारोबार 250 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।

 

इस वर्ष 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए थे। कपाट खुलने के पहले ही दिन 25 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे थे। शुरुआती दौर में यात्रा ने तेजी पकड़ी और करीब डेढ़ महीने तक प्रतिदिन औसतन 20 से 25 हजार श्रद्धालु धाम पहुंचते रहे। हालांकि, बरसात के दौरान प्राकृतिक आपदाओं और खराब मौसम के चलते कई बार यात्रा प्रभावित हुई और कुछ दिनों तक स्थगित भी करनी पड़ी। इसके बावजूद अक्टूबर में एक बार फिर श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी देखने को मिली। इस दौरान प्रतिदिन करीब आठ हजार श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे।

चार वर्षों में यात्रियों की संख्या

केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती रही है। वर्ष 2023 में 19,57,850, वर्ष 2024 में 16,52,076 और वर्ष 2025 में 17,68,795 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। वहीं, वर्ष 2026 में अब तक यह आंकड़ा 19,22,138 तक पहुंच गया है। इस तरह इस वर्ष पिछले साल के मुकाबले करीब डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए।

घोड़ा-खच्चर व्यवसाय से एक अरब से अधिक का कारोबार

यात्रा के दौरान घोड़ा-खच्चर संचालकों की भी अच्छी कमाई हुई। इस वर्ष करीब आठ हजार घोड़े-खच्चरों का पंजीकरण कर लाइसेंस जारी किए गए थे। इनके माध्यम से चार लाख से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे। इस व्यवसाय से करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ।

डंडी-कंडी और पालकी से 46.32 करोड़ की कमाई

पैदल यात्रा करने में असमर्थ श्रद्धालुओं के लिए डंडी-कंडी और पालकी सेवा भी महत्वपूर्ण रही। इस वर्ष नौ हजार से अधिक डंडी-कंडी का पंजीकरण किया गया। इनके माध्यम से 34 हजार श्रद्धालुओं ने कंडी और 40 हजार श्रद्धालुओं ने डंडी व पालकी से यात्रा की। इससे करीब 46.32 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। वहीं, जिला पंचायत को विभिन्न शुल्कों के माध्यम से 3.44 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई।

हेली और शटल सेवा से भी करोड़ों की कमाई

इस वर्ष आठ स्थानों से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं का संचालन हुआ। गुप्तकाशी, फाटा और शेरसी से संचालित सेवाओं के माध्यम से एक लाख 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इससे करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। वहीं, सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच संचालित शटल सेवा से लगभग 15 करोड़ रुपये की आय हुई। इसके लिए 200 से अधिक वाहनों का पंजीकरण किया गया था।

स्थानीय होटल व्यवसायियों, दुकानदारों, परिवहन संचालकों और अन्य छोटे कारोबारियों को भी यात्रा से अच्छा लाभ मिला। बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के अनुसार, इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे। आने वाले वर्षों में केदारनाथ यात्रा को और अधिक दिव्य एवं भव्य बनाने के प्रयास किए जाएंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

शीतकाल के लिए बंद हुए तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट, आठ कुंतल फूलों से सजाया गया मंदिर

पंचकेदारों में तृतीय केदार के रूप में पूजे जाने वाले भगवान तुंगनाथ...

त्रियुगीनारायण मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अब तक 3.58 लाख से अधिक ने किए दर्शन

भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह स्थल के रूप में...

पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक होगा सुरक्षित और सुगम, डीएम अपूर्वा पांडे ने किया 26 किमी पैदल मार्ग का निरीक्षण

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटकों...