Sunday , 6 September 2026
Home एक्सक्लूसिव मूलांक से जानिए, कोरोना संक्रमण काल में किसे टेंशन कम और किसके लिए खतरा ज्यादा!
एक्सक्लूसिव

मूलांक से जानिए, कोरोना संक्रमण काल में किसे टेंशन कम और किसके लिए खतरा ज्यादा!

कोरोना काल में हर कोई परेशान है कि आगे क्या होगा? कुछ लोग डरे हुए हैं कि कहीं उन्हें संक्रमण तो नहीं हो जाएगा। इससे बचने का सबसे आसान उपाय सामाजिक दूरी और घर में ही रहना है। इसके साथ-साथ आप अंक ज्योतिष से यह जान सकते हैं कि किस मूलांक वालों को संक्रमण का खतरा ज्यादा है। 5 मई को ई-रैबार में जब वास्तुशास्त्री एवं अंक ज्योतिषी पं. सुशील बलूनी जुड़े तो उन्होंने बड़े ही विस्तार से इस पर प्रकाश डाला।

इस साल के अंकों की मित्रता, शत्रुता जानिए

पंडित बलूनी ने समझाया कि लॉकडाउन के समय में कोरोना संकट को देखते हुए लोग अंकों के हिसाब से कैसे जान सकते हैं कि उनका आने वाला समय कैसा होगा। उन्होंने कहा कि इस साल के मूल अंक के साथ कुछ अंकों की मित्रता है, कुछ की शत्रुता है। यह साल 2020 है। इसको जोड़ 4 आता है तो ऐसे में जिन लोगों का मूलांक 1, 3, 6 और 9 का है, इन लोगों के साथ रोग के जुड़ने की संभावना कम होती है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप लापरवाह हो जाएं। ऐसे लोग सेवा करने के लिए आगे आ सकते हैं लेकिन एहतियात इन लोगों को भी बरतनी होगी।

कैसे निकालेंगे मूलांक?

उन्होंने मूलांक का मतलब भी समझाया। उन्होंने कहा कि जैसे किसी की जन्मतिथि 18 अप्रैल 2000 है। इसमें शुरू के दो अंकों 1 और 8 का जोड़ 9 बना तो यह मूलांक है। इसके बाद जब हम साल, महीना, और तारीख को जोड़ लेते हैं तो वह पूर्णांक कहलाएगा।

मूलांक 2 वाले सतर्क रहें…

पंडित सुशील बलूनी ने कहा कि कुछ अंक 4 के शत्रु अंक बन जाते हैं जैसे 2, 5, 7 और 8। यानी राहु के साथ चंद्रमा, राहु के साथ में बुध, राहु के साथ में केतु और राहु के साथ में शनि। मूलांक 2 वाले लोगों के संक्रमित होने की आशंका ज्यादा रहती है।

पढ़ें- कोरोना पर उत्तराखंड से मिल रहे शुभ संकेत, पर सोशल डिस्टेंसिंग भूले तो सब बेकार

उन्होंने कहा कि 2 अंक वाले लोग काल्पनिक बहुत होते हैं। जब सकारात्मक समय होता है तो बड़ा सोचते हैं लेकिन स्थिति विकट होती है तो ये काल्पनिक डर को अपने साथ जोड़ने लगते हैं। 2 नंबर वाले को काल्पनिक डर नहीं करना है, प्रभु सब अच्छा करेंगे और मेडिकल एडवाइजरी का पालन करते रहें।

5 और 7 मूलांक वालों के लिए

पंडित बलूनी ने बताया कि 5 मूलांक वाले लोगों को इस साल ज्यादा आर्थिक हानि की आशंका रहेगी। उदर, फेफड़े आदि का भी ज्यादा ध्यान रखना है। वहीं, 7 मूलांक वाले लोगों को बिल्कुल भी एडवेंचरस नहीं होना है। 7 नंबर के लोगों के साथ एलर्जी ज्यादा होने की संभावना है और 8 नंबर वालों को एक्सीडेंट होने का खतरा ज्यादा रहता है।

ऐसे में 1,3,6,9 मूल अंक वालों के साथ स्थितियां अच्छी हैं और 2,5,7 और 8 मूलांक वालों को गंभीरता से मेडिकल एडवाइजरी का पालन करना होगा। हालांकि नियम का पालन सबको करना होगा अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने आगे कहा कि सभी सरकारों ने एडवाइजरी जारी की है कि रेवेन्यू के लिए शराब के ठेके खोले जाएंगे यह गलत बात है। इस समय में शराब पीने से घरवालों को ज्यादा कष्ट होगा। ऐसे माहौल में नकारात्मकता बढ़ेगी।

आपको बता दें कि दिसंबर, 2019 में ही सुशील बलूनी ने यह आशंका जता दी थी कि अगले साल की पहली छमाही बहुत कष्टकारक रहने वाली है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि इस दौरान पुलिस की मेहनत बहुत बढ़ जाएगी। कई बार भूकंप के झटके आएंगे।

यह देखें पूरा वीडियो…

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles