भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली पहुंची श्री केदारनाथ धाम, हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली पहुंची श्री केदारनाथ धाम, हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली श्री केदारनाथ धाम पहुंच गई है। इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने बाबा केदार का आशीर्वाद लिया। पंचमुखी उत्सव डोली के केदारघाटी के पहुंचते ही पूरी घाटी बाबा केदार के जयकारों से गूंज उठी।

कल बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुल जाएंगे। कपाट खुलने से पहले केदारनाथ पहुंचे श्रद्धालु बेहद खुश और भावुक नजर आए। उन्होंने केदारनाथ घाटी की सुंदरता, सांस्कृत समृद्धि, हिम शिखरों से आच्छादित पहाड़ों को देख देवभूमि को नमन किया। साथ ही कई श्रद्धालुओं ने सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की भी जमकर सराहना की। पहली बार केदारनाथ आए बैंगलोर के सनी कुमार ने बताया कि पूरे ट्रैक में सारी व्यवस्थाओं का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा पूरे ट्रैक साफ सफाई रखी गई है, भीड़ प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार अपने कार्यों को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रही है।

मथुरा से आए शुभम ने बताया कि केदारनाथ आते समय संपूर्ण मार्ग में उन्हें पानी एवं अन्य सारी व्यवस्थाएं मिली। उत्तर प्रदेश से विकास ने कहा कि वो बीते 4 सालों से लगातार केदारनाथ आ रहे हैं, इस वर्ष भी व्यवस्था बहुत अच्छी है। परिसर में भंडारों की भी व्यवस्था अच्छी है। उन्होंने केदारनाथ में अच्छी व्यवस्थाओं के लिए राज्य सरकार का धन्यवाद अर्पित किया। नोएडा के मुकेश कुमार ने केदारघाटी को अद्भुत बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी का भी धन्यवाद अर्पित किया, उन्होंने कहा केदारनाथ परिसर में सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। जिससे हमारे मन में बिल्कुल भी डर नहीं है

आगरा के अमित प्रताप ने कहा कि सरकार की बेहतर व्यवस्थाओं की वजह से उन्हें कोई भी दिक्कत नहीं हो रही है। महाराष्ट्र के श्री अमूल पुनम ने कहा कि सरकार की ओर से अच्छी व्यवस्थाएं की गई हैं, जिसकी वजह से उन्हें कोई दिक्कत नहीं आई। उन्होंने बताया हर स्थान पर पीने के पानी, शौचालय एवं अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने कहा उत्तराखंड के लोगों का व्यवहार बहुत अच्छा है।

राजस्थान के दिलकुश ने बताया कि उन्हें केदारनाथ धाम में करीब 10 दिन हो गए हैं। उन्होंने कहा राज्य सरकार की वजह से यहां व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं, सड़के पहले से अच्छी हो गई हैं। विकास कार्य बहुत तेजी से हो रहे हैं। उन्होंने अन्य लोगों से भी केदारनाथ आने का आग्रह किया। आगरा से आए राहुल ने बताया कि वो बीते 7 सालों से लगातार केदारनाथ यात्रा पर आ रहे हैं। हर साल व्यवस्थाओं में बढ़ोतरी हो रही है। सरकार बहुत अच्छी व्यवस्था करती जा रही है। स्थानीय व्यापारी सचिन ने बताया कि वो बीते 8 वर्षों वो केदारनाथ में रह रहे हैं। इस साल यात्रा बिजली, पानी, मार्गाे, सड़कों की व्यवस्था और अधिक सुधार हुआ है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में केदारनाथ में विकास में बहुत सुधार आया है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this