Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह बने आइएमए के नए कमाडेंट
देहरादून

लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह बने आइएमए के नए कमाडेंट

नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) से पास आउट ले. जनरल सिंह भारतीय सेना की सबसे पुरानी रेजिमेंट में 9 मराठा लाइट इंफेंट्री में कमीशन हुए। उन्हें काउंटर इनसर्जेंसी का भी विशेषज्ञ माना जाता है।

लद्दाख में भारत-चीन सीमा विवाद पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ले. जनरल सिंह कई अहम पदों पर तैनात रहे हैं। वह कश्मीर में एक माउंटेन डिवीजन कमांड कर चुके हैं।

आइएमए कमांडेंट का पद संभालने से पहले वह लेह में 14वीं कोर के कमांडर थे। मिलिट्री ऑपरेशस और ऑपरेशनल लॉजिस्टिक्स डायरक्टरेट में भी वह तैनात रहे हैं। इसके अलावा डायरेक्टरेट ऑफ इंडियन आर्मी वेटरन्स की स्थापना में भी उनका अहम योगदान रहा। अफ्रीका में यूनाइटेड मिशन के साथ भी तैनात रहे हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह आइएमए व इंफेंट्री स्कूल मऊ में इंस्ट्रक्टर रह चुके हैं। साथ ही सैन्य सेवा के दौरान आइडीएसए, नई दिल्ली व एस राजारत्नम स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज, सिंगापुर में रिसर्च फेलो और एशिया-पैसिफिक सेंटर फॉर सिक्योरिटी स्टडीज, हवाई में ग्रेजुएट फेलो भी वह रहे हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह से पहले उत्तराखंड के रहने वाले ले. जनरल जयवीर सिंह नेगी आईएमए के कमांडेट थे वह 30 सिंतबर को सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद से डिप्टी कमांडेंट मेजर जनरल जेएस मंगत कार्यकारी कमांडेंट के तौर पर पदभार संभाल रहे थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...