मदन कौशिक भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त, बंशीधर भगत कैबिनेट में हो सकते हैं शामिल

मदन कौशिक भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त, बंशीधर भगत कैबिनेट में हो सकते हैं शामिल

उत्तराखंड में चौंकाने वाले फैसले अभी खत्म नहीं हुए हैं। मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने के बाद बीजेपी संगठन के स्तर पर भी बड़े बदलाव कर रही है। मदन कौशिक उत्तराखंड के अगले प्रदेश अध्यक्ष हो सकते हैं। उन्हें राजनीति का लंबा अनुभव है। जमीनी पकड़ और सरल स्वभाव के नेता माने जाते हैं।

उत्तराखंड में सीएम बदलने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी राज्य में अपना अध्यक्ष भी बदल दिया है। त्रिवेंद कैबिनेट में मंत्री और सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पहाड़ी राज्य में पार्टी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से हो गई है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्याल प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मदन कौशिक को भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से होगी। इस फैसले के बाद  ऐसा माना जा रहा है कि मौजूदा अध्यक्ष बंशीधर भगत को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

 

तीरथ सरकार में मंत्री बन सकते हैं कई नए चेहरे, दिल्ली में बैठक के बाद 24 घंटे में साफ होगी तस्वीर

मदन कौशिक को पार्टी का अध्यक्ष बनाकर बीजेपी ने जातिगत और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की है। मदन कौशिक ब्राह्मण हैं और मैदानी क्षेत्रों में विधानसभा सीटों की ज्यादा संख्या को देखते हुए यह एक संतुलन की स्थिति नजर आती है। इससे एक बात और साफ है कि संगठन में कुमाऊं मंडल से ज्यादा लोगों को जगह मिल सकती है।

मदन कौशिक को राजनीति का लंबा अनुभव है। मदन कौशिक चार साल इस सरकार और उससे पहले पिछली सरकार में भी मंत्री रहे हैं। संगठन में अच्छी जमीनी पकड़ है और कार्यकर्ताओं की बड़ी टीम है। लोग बीजेपी के इन फैसलों को ‘ऑपरेशन क्लीन’ बता रहे हैं। अब नए सीएम और प्रदेश अध्यक्ष पर अगला चुनाव जिताने की जिम्मेदारी होगी।

आपको बता दें कि दो दिन पहले तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से ही तेजी से राजनीतिक घटनाक्रम बदल रहे हैं। पार्टी के स्तर, मंत्रियों के स्तर पर और नौकरीशाही में आमूल-चूल परिवर्तन किया जा सकता है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this