Friday , 4 September 2026
Home ताज़ा ख़बर माफिया अतीक अहमद का बेटा असद और शूटर गुलाम मोहम्मद पुलिस एनकाउंटर में ढेर
ताज़ा ख़बरदेश-विदेश

माफिया अतीक अहमद का बेटा असद और शूटर गुलाम मोहम्मद पुलिस एनकाउंटर में ढेर

उत्तर प्रदेश पुलिस और एसटीएफ ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। आज प्रयागराज में उमेश पाल मर्डर केस में फरार चल रहे माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम मोहम्मद को ढेर कर दिया है। इन दोनों का एनकाउंटर ऐसे समय पर हुआ जब माफिया अतीक अहमद गुजरात की साबरमती जेल से 1 दिन पहले यानी 12 अप्रैल को प्रयागराज लाया गया है।

बताया जा रहा है कि एसटीएफ ने इन दोनों का एनकाउंटर उत्तर प्रदेश के झांसी से 7 किलोमीटर के आसपास किया है। 24 फरवरी को उमेश पाल के मर्डर के बाद से ही असद और गुलाम मोहम्मद फरार चल रहे थे। यूपी स्पेशल टास्क फोर्स लगातार इन्हें ट्रेस कर रही थी और झांसी में इनकी लोकेशन मिलने पर पुलिस ने इन्हें मार गिराया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने जब इन्हें सरेंडर करने के लिए कहा तो इन दोनों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और फिर पुलिस ने भी अपना बचाव करते हुए इन पर फायरिंग की जिसमें असद और गुलाम मोहम्मद की मौत हो गई। इनके ऊपर एसटीएफ ने 5-5 लाख का इनाम रखा था।

गौरतलब रहे कि एक तरफ जहां उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद और अशरफ को आज कोर्ट में पेश किया गया है और कोर्ट ने उन्हें एक हफ्ते के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। वहीं दूसरी तरफ यूपी एसटीएफ ने झांसी में अतीक अहमद के बेटा असद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। इसके साथ मोहम्मद गुलाम भी मारा गया है। वहीं यूपी एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने कहा कि असद और गुलाम को जिंदा पकड़ने की कोशिश की गई थी लेकिन इन्होंने टीम पर फायरिंग कर दी, उसके बाद एनकाउंटर में मार गिराया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए यूपी एसटीएफ की सराहना की है। वहीं प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने इस एनकाउंटर की जानकारी मुख्यमंत्री को दी है। हालांकि इस एनकाउंटर के बाद कानून व्यवस्था को लेकर बैठक बुलाई गई है। इस पूरे मामले मुख्यमंत्री के सामने रिपोर्ट रखी गई है।

उमेश पाल हत्याकांड के बाद से अशद काफी दिन से फरार चल रहा था। सूत्रों ने बताया कि वह दिल्ली और अजमेर भी गया और उसके बाद वह झांसी आया। उत्तर प्रदेश कानून के माध्यम से सजा दिलाने में उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर है। उत्तर प्रदेश में कोई भी अपराधी अपराध करके बच नहीं पाएगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles