Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ 25 अप्रैल को प्रातः 6 बजकर 20 मिनट पर केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल जायेंगे
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

25 अप्रैल को प्रातः 6 बजकर 20 मिनट पर केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल जायेंगे

वर्ष 2023 की चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है। चारधाम हेतु श्री केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल, 2023 को प्रातः 6 बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही भगवान श्री केदारनाथ की चल विग्रह डोली श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करने हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

श्री केदारनाथ-बदरीनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि 20 अप्रैल, 2023 को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में सायं कालीन आरती के पश्चात् पूर्व परंपरा के अनुसार श्री भैरवनाथ की पूजा-अर्चना की जाएगी।

उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल को श्री केदारनाथ जी की उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर से प्रातः प्रस्थान कर रात्रि विश्राम हेतु विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी। इसके बाद 22 अप्रैल को रात्रि विश्राम हेतु फाटा पहुंचेगी।

23 अप्रैल को रात्रि विश्राम हेतु गौरीमाई मंदिर मंदिर गौरीकुंड तथा 24 अप्रैल को रात्रि विश्राम हेतु केदारनाथ धाम पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि अगले दिन 25 अप्रैल, 2023 को प्रातः 6ः20 बजे वैदिक मंत्रोचारणों के साथ श्री केदारनाथ मंदिर तीर्थ यात्रियों व आम श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोल दिए जाएंगे।

आपको बता दें कि 8 अप्रैल से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की बुकिंग शुरू हो गई थी और उसी दिन ही 25 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सारी बुकिंग फुल हो गई थी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...