Saturday , 5 September 2026
Home हमारी फ़ौज उत्तराखंड की बेटी मेजर सुमन गवानी को संयुक्त राष्ट्र का विशेष सम्मान
हमारी फ़ौजउत्तराखंड न्यूज़टिहरीदेश-विदेश

उत्तराखंड की बेटी मेजर सुमन गवानी को संयुक्त राष्ट्र का विशेष सम्मान

उत्तराखंड के टिहरी जिले के पोखर गांव की रहने वाली मेजर सुमन गवानी को संयुक्त राष्ट्र का एक विशेष सम्मान दिया जाएगा। उन्हें संयुक्त राष्ट्र सैन्य जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए चुना गया है। UN के शांति मिशन में विशिष्ट योगदान के लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया जा रहा है। खास बात यह है कि पहली बार किसी भारतीय शांतिदूत को यह पुरस्कार दिया जा रहा है।

संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के अंतरराष्ट्रीय दिवस पर 29 मई को यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यह सम्मान देंगे। मेजर सुमन (Indian Army officer Major Suman Gawani) इस समय दिल्ली में तैनात हैं और उनका परिवार टिहरी में रहता है। वह संयुक्त राष्ट्र के मिशन के तहत दक्षिण सूडान में तैनात रही हैं।

मेजर सुमन को पुरस्कार लेने के लिए न्यूयॉर्क जाना था लेकिन कोरोना महामारी के कारण यात्रा रद्द करनी पड़ी। आपको बता दें कि सुमन ने अपनी शुरुआती पढ़ाई उत्तरकाशी और स्नातक देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज से किया था।

2011 में वह भारतीय सेना में शामिल हुईं। सुमन (Major Suman Gawani) के पिता प्रेम सिंह गवानी अग्निशमन विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। वह तीन भाई-बहन हैं। उनकी बहन भी सेना में और भाई वायुसेना में है।

यूएन का प्रतिष्ठित सम्मान घोषित होने पर सुमन के माता-पिता ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज के समय में बेटियां किसी मायने में कम नहीं हैं। उत्तराखंड के लोगों ने पहाड़ की बेटी को मिले सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles