Home अतुल्य उत्तराखंड रूद्रप्रयाग जिले में मिशन अमृत सरोवर के तहत 75 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जायेगा
अतुल्य उत्तराखंड

रूद्रप्रयाग जिले में मिशन अमृत सरोवर के तहत 75 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जायेगा

केंद्र सरकार आाजादी का अमृत महोत्सव मना रही है, आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अब मिशन अमृत सरोवर बनाने पर काम किया जा रहा है। सरकार अपनी ओर से जल संरक्षण के लिए कई योजनाएं बनाती है लेकिन जब तक जनभागीदारी नहीं होगी हम इस मिशन में कामयाब नहीं हो सकता।

जल ही जीवन है जल के बिना जीवन की कल्पना करना मुश्किल है। फिर भी हम लोग जल संरक्षण की ओर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। सरकार अपनी ओर से जल संरक्षण के लिए कई योजनाएं बनाती है लेकिन जब तक जनभागीदारी नहीं होगी हम इस मिशन में कामयाब नहीं हो सकता।

इस साल केंद्र सरकार आाजादी का अमृत महोत्सव मना रही है, आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अब मिशन अमृत सरोवर बनाने पर काम किया जा रहा है। आज रूद्रप्रयाग जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह एवं मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत मिशन अमृत सरोवर का शुभारंभ ग्राम पंचायत घिमतोली के मोर सिंह नामक तोक से किया गया।

मिशन अमृत सरोवर के अंतर्गत जनपद में कुल 75 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जाना है जिसमें विकासखंड अगस्त्यमुनि में 36, जखोली में 26 तथा विकासखंड ऊखीमठ में 13 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जाएगा। प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी योजना जल संरक्षण की ओर की शुरूआत जनपद के घिमतोली से की गई। यहां निर्मित किए जाने वाले अमृत सरोवर की जल संग्रहण क्षमता 1 लाख लीटर से भी अधिक होगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि इस योजना के अंतर्गत जलाशयों के निर्माण के साथ ही उनके संरक्षण व सौंदर्यीकरण पर भी कार्य किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को 15 अगस्त, 2022 तक सभी अमृत सरोवरों में पौधरोपण, चैकडैम व फैंसिंग करवाए जाने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर अगस्त्यमुनि की ब्लाॅक प्रमुख विजया देवी, स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्व. बचन सिंह की पुत्र वधू शिवदेई देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, खंड विकास अधिकारी प्रवीन भट्ट, ग्राम प्रधान घिमतोली बसंती देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

फिल्म शूटिंग से उत्तराखंड में आया 1,759 करोड़ का निवेश

उत्तराखंड की प्राकृतिक खूबसूरती अब फिल्मों के पर्दे तक ही सीमित नहीं...