चमोली में अतिवृष्टि से मोक्ष नदी ने मचाया तांडव

चमोली में अतिवृष्टि से मोक्ष नदी ने मचाया तांडव

ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। अतिवृष्टि से दो गौशाला को नुकसान पहुंचा। जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी संदीप तिवारी के निर्देश पर तहसील प्रशासन की टीम घटनास्थल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने प्रभावितों को तत्काल राहत देने के साथ ही ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के आदेश दिए हैं।

भारी बारिश के कारण सेरा गांव खतरे की जद में
ग्रामीणों ने भागकर सुरक्षित स्थानों पर ली शरण
चमोली। प्रदेश में मानसून ने दस्तक के साथ ही कहर बरपाना शुरू कर दिया है। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के चलते आज भी अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे ही एक घटना बीते देर रात चमोली जनपद के नंदानगर विकासखंड क्षेत्र के धुर्मा, मोख, सेंतोली, कुण्डी क्षेत्र अतिवृष्टि की घटना देखने को मिली है। यहां भारी बारिश से हुई अतिवृष्टि से खासा नुकसान हुआ है। स्थानीय लोग इसे बादल फटना कह रहे हैं वहीं प्रशासन अतिवृष्टि मान रहा है।
बता दें कि इस अतिवृष्टि का असर संपूर्ण मोख वैली में हुआ है, यहां मोक्ष नदी के समीप बसा गांव सेरा भी खतरे के जद में आ गया है। बताया जा रहा है कि सड़कें भी जगह जगह जमींदोज हो गई है। जिससे संपूर्ण घाटी का बाजार से संपर्क टूट गया है। नंदानगर विकासखंड में मोक्ष नदी उफान पर आने से सेरा गांव में नुकसान की खबर है और कई घरों में पानी घुस गया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने रात्रि में सुरक्षित स्थानों पर शरण ली।
इस दौरान लोगों ने घरों से भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन की टीम भी मौके के लिए रवाना हुई और मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

मूसलाधार बारिश से गाड़ी गांव में हुआ भारी नुकसान
देहरादून। उत्तराखंड में भारी बारिश ने एक बार फिर जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। निजमुला घाटी के गाड़ी गांव में मंगलवार रात को मूसलाधार बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ है। गांव का मुख्य पैदल मार्ग पूरी तरह ध्वस्त हो गया है, जिससे आवाजाही बाधित हो गई है। साथ ही बिजली और पानी की आपूर्ति भी पूरी तरह से ठप हो गई है। बिरही-निजमुला सड़क भी काली चट्टान और तौली तोक के पास मलबा आने से अवरुद्ध हो गई है, हालांकि जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए सड़क को खोलने का कार्य शुरू करवा दिया है।
गाड़ी गांव में हुई बारिश से सबसे ज्यादा क्षति हुई है। मुख्य मार्ग के ध्वस्त होने से नेत्र सिंह के मकान पर भी खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि यह मार्ग मकान के ठीक ऊपर से गुजरता है। इसके अतिरिक्त, गांव की पेयजल लाइन का मुख्य स्रोत भी क्षतिग्रस्त हो गया है। तोली, ननाली और नेवा तोक को जोड़ने वाली पेयजल लाइनें भी टूट गई हैं, जिससे इलाके में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। साथ ही तोली तोक के पास पेड़ गिरने से 33 केवी की विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके चलते निजमुला घाटी के 13 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this