Friday , 4 September 2026
Home देश-विदेश लॉकडाउन पर कुछ लोग गंभीर नहीं, PM ने दिए सख्त ऐक्शन के निर्देश
देश-विदेश

लॉकडाउन पर कुछ लोग गंभीर नहीं, PM ने दिए सख्त ऐक्शन के निर्देश

narendra modi lockdown news update

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर कुछ घंटों तक लोगों ने जनता कर्फ्यू का तो गंभीरता से पालन किया लेकिन उसके बाद सामान्य दिनों की तरह बर्ताव करने लगे, जैसे सब ठीक हो गया हो। हालांकि सच्चाई यह है कि हालात की गंभीरता को देखते हुए देश के 75 जिलों में पूर्णत: लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। उत्तराखंड, दिल्ली समेत कई राज्यों ने लॉकडाउन की घोषणा की है।

सोमवार को जब सुबह हुई तो कई जगहों पर लोग रविवार की बातें भूलकर आमदिनों की तरह सड़क पर निकल पड़े। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर गंभीर नाराजगी जताई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि लॉकडाउन को अब भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उन्होंने समझाते हुए लिखा, ‘कृपा करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वे नियमों और कानूनों का पालन करवाएं।’

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई से संबंधित लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों के ऐलान से संबंधित रविवार को अधिकारियों के किए गए प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो लिंक भी शेयर किया है, जिससे लोग हालात को समझें और कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने में सरकार की मदद करें।

इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार और कल्याण मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 415 पहुंच गई है और 7 मौतें हो चुकी हैं।

पीएम मोदी के ट्वीट के कुछ मिनटों के भीतर ही भारत सरकार की तरफ से राज्यों को निर्देश जारी किए गए कि वे लॉकडाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराएं और जो लोग इसका उल्लंघन करें तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles